पेट की समस्या के लिए पीजिये यह हर्बल चाय, जानिए फायदे

दोस्तों, खराब डाइट और बिजी लाइफ में आजकल लोग बाहर का खाना ज्यादा पसंद करते हैं। और जंक फूड फास्ट फूड खाने की वजह से पेट में कई सारी बीमारियां अक्सर हो जाती जिससे काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। आज हम कुछ नेचुरल हर्बल चाय के बारे में बात करेंगे इस हेल्थी ड्रिंक से आपका पेट कुछ साफ होगा ही साथ-साथ आपके पाचन शक्ति में काफी मदद मिलेगी। जिससे आप पूरे दिन हल्का और फ्रेश महसूस करेंगे।

दोस्तों, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में काफी ज्यादा प्रॉब्लम हो रही है। हर दिन बाहर का खाना खाने से और समय की चिंता किए कुछ भी खा लेने की आदत हमारे पेट को नुकसान पहुंचता है। जिससे हमारा डाइजेशन
बिल्कुल खराब हो जाता है। गैस, और पेट फूलना जैसी बीमारी से सामना करना पड़ता है। अगर आपके साथ भी आए दिन कुछ ऐसा ही होता है तो मैं आप आपको इस ब्लॉग़ के माध्यम से कुछ उपाय बताने का प्रयास कर रहे हैं, जिनको अपनाने से आपका समस्या काफी हद तक सही हो जाएगा। इसका सेवन करने से हमारा शरीर हेल्दी रहेगा और इस स्फूर्ति प्रदान करेगा। तो चलिए आज का ब्लॉग़ शुरू करते हैं जान लेते हैं वह कौन सी पांच चाय है जो हमारे पेट को बिल्कुल स्वस्थ रख सकती है।

अदरक की चाय का करें सेवन

जब भी हमारे पेट में कोई भी समस्या होती है तो हमारी घर के बड़े बुजुर्ग अदरक की चाय बनाकर पीने के लिए कहते हैं। यह सबसे पसंदीदा और घरेलू उपाय में से एक माना जाता है। अदरक की चाय में कई ऐसी क्वालिटी पाई जाती है जो आपके पेट में गैस को कम करने और गैस की संबंधित बीमारी से दूर रखते हैं। खाना खाने के बाद में अगर आपका पेट भारी लगता है या फिर आपको बार-बार ब्लोटिंग की समस्या रहती है तो आपको अदरक की चाय जरूर ट्राई करना चाहिए। यह चाय गैस को बाहर निकालने के साथ-साथ भोजन को डाइजेस्ट करने में मदद करता है।

ट्राय करें पुदीना चाय

जब आप पुदीना चाय का सेवन करते हैं तो आपके पेट में ठंडक मिलती है। और आपके डाइजेशन को भी शांत करने में मदद मिलती है। इसके अंदर मौजूद नेचुरल प्रॉपर्टीज आपके पेट के सभी मसल्स को रिलैक्स करने में मदद करता है। जब भी आपके पेट में ब्लोटिंग जैसी समस्या हो तो आपको वह देने की चाय जरूर ट्राई करनी चाहिए। गर्मियों के मौसम में आपको यह चाय बिल्कुल पीना चाहिए क्योंकि यह आपके शरीर को अंदर से फ्रेश महसूस करता है। अगर आपके खाने में ज्यादा मसाला डाला गया है तो आपको पेट से जुड़ी दिक्कतें हो सकती है इसके लिए आपको पुदीने की चाय जरूर पीना चाहिए।

सौंफ की चाय है बेहद फायदेमंद

दोस्तों सौंफ का इस्तेमाल आज से नहीं बल्कि कई सदियों से हो रहा है। यह हमारी डाइजेशन सिस्टम को सुधारने का काम करता है खाना खाने के बाद सब का सेवन करना हमारे लिए एक आदत सी बन जाती है। जब आप सौंफ की चाय का सेवन करेंगे तो आपको गैस एसिडिटी और पेट की कई समस्याओं से छुटकारा मिलेगा और कोई भी खाना खाने से डाइजेस्ट भी हो जाएगा। इसलिए अगर आपको अपना पेट हर दिन बिल्कुल हल्का रखना है तो खाना खाने के बाद में सौंफ का सेवन जरूर करें यह बहुत फायदेमंद साबित होता है।

स्ट्रेस को भगाए कैमोमाइल टी

इस कैमोमाइल चाय में रिलैक्सिंग प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं। दोस्तों अगर आपको स्ट्रेस या एंजायटी की वजह से डाइजेशन सिस्टम सही नहीं रहता है तो आपको इस चाय का सेवन जरूर करना चाहिए। अगर आपका पेट फूल रहा है डाइजेशन खराब हो गया है तो इस चाय के सेवक से सिर्फ आपका शरीर ही नहीं बल्कि आपका दिमाग भी पूरी तरीके से खुल जाएगा। इसके सेवन से आपको रात के समय में बेहतर नींद भी आती है। अगर आपको बेहतर नींद लेना है तो रात को सोने से पहले एक कप कैमोमाइल चाय का सेवन जरूर करें और फर्क देखें।

ग्रीन टी भी है हेल्दी

आज की तनाव भरी जिंदगी में ऑफिस घर सब जगह ग्रीन टी का इस्तेमाल किया जाता है। यह एक हेल्थी ड्रिंक होता है जो काफी पसंद किया जाता है इसमें भारी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो आपके शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं आपके शरीर के अंदर मौजूद मेटाबॉलिज्म को भी बेहतर बनाने का काम करते हैं। अगर आप अपने पेट की समस्या से परेशान है तो आपको आज ही ग्रीन टी शुरू कर देना चाहिए। इस से काफी मदद मिल सकती है दिन में काम से कम तीन चाय जरूर पीना चाहिए। अगर आप सही मात्रा में इसका सेवन करते हैं तो आपको ब्लोटिंग और सस्ती जैसी प्रॉब्लम से छुटकारा मिल जाएगा। ग्रीन टी को कभी भी खाली पेट नहीं पीना चाहिए इससे एसिडिटी की समस्या बढ़ जाती है। कुछ थोड़ा सा खाने के बाद में ही ग्रीन टी का सेवन करें।

निष्कर्ष (Conclusion)
मुझे उम्मीद है कि यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। अगर आप पेट की समस्याओं से परेशान है तो आज ही दिए गए इन पेय पदार्थ का सेवन करें आपको जरूर इससे निजात मिलेगी। दिन में 1 से 3 कप से ज्यादा ना पिए यह एक मात्रा बहुत अच्छी मानी जाती है। चलिए फिर मिलते हैं एक नया ब्लॉग़ में तब तक के लिए अपना ख्याल रखिए स्वस्थ रहिए मस्त रहिए नमस्कार।

Leave a Comment