दोस्तों आजकल बालों का झड़ना एक आम समस्या हो गई है। पहले समस्या केवल बढ़ती उम्र के लोगों में हुआ करती थी लेकिन अब ऐसा नहीं है अब तो कम उम्र के लोगों को भी आप देखेंगे तो उनके भी बाल गिरने लग जा रहे हैं। इसका कारण खराब खान-पान तनाव प्रदूषण गलत लाइफस्टाइल आदि हो सकता है, जिनकी वजह से बाल टूटने लगते हैं और वह आगे चलकर के गंजेपन का शिकार हो जाते हैं। चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में जानकारी आने वाले हैं जो काफी कारगर हो सकता है। चलिए आज का ब्लॉग शुरू करते हैं।
यहां सबसे पहले हम बात करेंगे बाल झड़ने के मुख्य कारण कौन से हैं किस वजह से हमारे बाल झड़ने लगते हैं ।
बाल झड़ने के कारण
1. गलत खानपान
दोस्तों हमारे बालों को मजबूत और स्वस्थ रखने के लिए शरीर को पर्याप्त पोषण मिलना चाहिए। अगर भोजन में भी प्रोटीन विटामिन और मिनरल्स की कमी रह जाती है तो बाल कमजोर होने लगते हैं। और एक दिन पूरी तरीके से गिर जाते हैं। आजकल ज्यादा फास्ट फूड ज्यादा तेल मसाले वाली चीज जंक फूड बालों को काफी तेजी से नुकसान पहुंचाने जा रहे हैं।
2. तनाव और चिंता
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव एक बहुत बड़ी समस्या बन चुकी है। जो लोग ज्यादा तनाव लेते हैं, जिसकी वजह से हारमोंस प्रभावित होता है और इनका सीधा असर बालों पर ही पड़ता है। लगातार चिंता और तनाव बढ़ाने के कारण बाल झड़ने लगता है, और धीरे-धीरे गंजेपन का शिकार हो जाते हैं।
3. प्रदूषण और धूल
धूल मिट्टी प्रदूषण हमारे बालों को जड़ से कमजोर कर देता है जिससे हमारे स्कैल्प खराब होने लगता है। और बाल टूटने की शुरुआत शुरू हो जाती है।
4. गलत हेयर प्रोडक्ट्स का उपयोग
दोस्तों बहुत से लोग बालों में केमिकल वाले शैंपू जेल और हेयर स्प्रे का इस्तेमाल कर रहे हैं आज के जमाने में यह सारे प्रोडक्ट बालों को कमजोर बना रहे हैं। इन सारे प्रोडक्ट में कोई ना कोई केमिकल मिला होता है, जिससे हमारे बालों को काफी नुकसान होता है। बाल हमारे कमजोर हो जाते हैं और धीरे-धीरे हेयर फॉल की समस्या शुरू हो जाती है।
5. हार्मोनल बदलाव
महिलाओं में यह समस्या प्रेग्नेंसी, पीरियड्स या थायरॉइड जैसी समस्याओं के कारण हार्मोन बदलने शुरु होते हैं, जिससे बाल झड़ने लगते हैं। पुरुषों में भी हार्मोनल असंतुलन बालों पर काफी ज्यादा असर डालता है। जिससे बाल कमजोर हो जाता है और धीरे-धीरे गिरने लगता है।
कुछ अन्य कारण
6. नींद की कमी
अगर आप रोजाना पर्याप्त नींद नहीं ले रहे हैं तो इसका कारण यह भी हो सकता है। आपके बाल गिरना शुरू हो जाते हैं, इसका असर पूरे शरीर पर पड़ता है ज्यादातर बालों पर। अच्छी नींद हमारे शरीर को काम करती है इसलिए पर्याप्त नींद लेना जरूरीहै।
7. ज्यादा गर्म पानी से बाल धोना
कुछ लोग तो गर्म पानी से बालों को धोते हैं जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए सर्दियों के महीने में लोग पानी को गर्म करने के बाद सर को धोते हैं जिसकी वजह से बाल काफी कमजोर हो जाता है और गिरना शुरू हो जाता है।
बाल झड़ने से बचने के उपाय
1. पौष्टिक भोजन करें
बालों को मजबूत बनाने के लिए प्रोटीन और विटामिन से भरपूर भोजन करें। अपनी डाइट में दूध, दही, अंडा, हरी सब्जियां, फल और ड्राई फ्रूट्स आदि शामिल करें। प्रोटीन बालों की जड़ों को काफी मजबूत बनाता है जिसकी वजह से बाल स्वस्थ रहता है।
2. रोजाना तेल मालिश करें
हर दिन नारियल तेल, आंवला तेल या बादाम तेल से हल्की मालिश करने से बालों की जड़ें मजबूत होती हैं। अगर हर दिन ना हो सके तो सप्ताह में दो से तीन बार जरूर तेल की मालिश करना चाहिए।
3. तनाव कम करें
तनाव कम करने से भी बाल टूटना थोड़ा काम हो जाता है। तनाव कम करने के लिए योग और मेडिटेशन जरूर करें । सुबह की सैर और हल्का व्यायाम मानसिक तनाव को कम करता है और बालों को स्वस्थ रखता है। जिससे बाल काफी मजबूत रहता है।
यह भी पढ़ें – हार्टअटैक के कारण लक्षण और उपाय !
4. सही शैंपू का उपयोग करें
आजकल मार्केट में बहुत सारे शैंपू कंडीशनर छाए हुए हैं। लेकिन ऐसे शैंपू का इस्तेमाल करें जिसमें कम केमिकल हों। बहुत ज्यादा शैंपू बदलने से बचें और सप्ताह में 2–3 बार ही बाल धोएं ज्यादा बाल धोने से भी बालों का झरना बराबर बना रहता है।
5. बालों को धूप और धूल से बचाएं
कोशिश करें अपने बालों को धूप और धूल से बचाए बाहर निकलते समय कपड़ों से हमेशा सर को ढक कर रखें जिससे मिट्टी अंदर बालों में न जाए। इससे धूल और प्रदूषण का असर कम होगा।
6. पर्याप्त पानी पिएं
पानी हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है हमेशा अपनी पीते रहना चाहिए दिन में काम से कम 7 से 8 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए जिससे हमारे शरीर में नमी बनी रहे इसका असर बालों पर भी काफी ज्यादा रहता है।
7. हीटिंग मशीनों का कम उपयोग करें
बालों पर हेयर ड्रायर, स्ट्रेटनर और कर्लिंग मशीन का ज्यादा उपयोग बालों को नुकसान पहुंचाता है। कोशिश करें कि इनका इस्तेमाल करने से बचें।
बालों की देखभाल के लिए जरूरी टिप्स
- गीले बालों में कंघी न करें
- ज्यादा टाइट हेयर स्टाइल से बचें
- रोजाना बाल न धोएं
- अच्छी नींद लें
- धूम्रपान और शराब से दूरी बनाएं
- संतुलित भोजन करें
कब डॉक्टर की सलाह लें?
अगर आपके बाल बहुत तेजी से झड़ रहे हैं और घरेलू उपाय से भी फर्क नहीं पड़ रहा है किसी भी तरीके का नुस्खा काम नहीं कर रहा है तो तुरंत डॉक्टर से सलाह है उसके बाद ही इलाज शुरू करें। बाल झड़ना किसी भी प्रकार की विटामिन की कमी हो सकती है। इसलिए तुरंत डॉक्टर को जरूर दिखाना चाहिए।
यह भी पढ़ें – गर्मी में पियें ये 10 ड्रिंक, नहीं होंगे बीमार
निष्कर्ष (Conclusion)
यहां पर हमने आपको बारीकी से बताया कि बाल हमारे क्यों झड़ते हैं इसका क्या कारण हो सकता है। और इसके क्या उपाय किए जा सकते हैं, दोस्तों बल हमारे शरीर का एक अहम हिस्सा है इसकी वजह से हमारा सौंदर्य दिखता है, इसलिए बालों की देखभाल में जरा से भी लापरवाही ना करें। ऊपर बताए गए टिप्स को फॉलो करें मुझे उम्मीद है आपको यह जरूर फायदा करेगा चलिए फिर मिलते हैं कि नहीं ब्लॉग में तब तक के लिए अपना ख्याल रखें “स्वस्थ रहिए मस्त रहिए” नमस्कार।