गर्मी में पियें ये 10 ड्रिंक, नहीं होंगे बीमार

दोस्तों गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा और पेट को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है। क्योंकि तेज गर्मी पसीना और बाहर का खाना, पानी कम पीने की वजह से कई सारी बीमारियां पैदा हो जाती है, जिसमें कब्ज एसिडिटी और दस्त जैसी समस्याएं पैदा हो जाती है। ऐसे समय में कुछ उपाय जो पेट को ठंडा कर सकें और पाचन सुधारने का काम करें ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए। आज के ब्लॉग़ में हम यही बताने वाले हैं की किस तरीके से आप गर्मी में अपने आप को ठंडा और स्वस्थ रख सकते हैं। तो चलिए शुरू करते हैं आज का ब्लॉग़।

1. छाछ (Buttermilk)

गर्मियों के मौसम में पेट के लिए सबसे महत्वपूर्ण और सबसे जरूरी पेय पदार्थ में से एक है छाछ। यह हमारे शरीर के अंदर मौजूद पेट की बैक्टीरिया को बढ़ाता है और पाचन शक्ति को मजबूत बनाता है।

छाछ का सेवन करने से गैस और अपच से राहत मिलती है , शरीर ठंड रहती है भोजन जल्दी पचने में मदद करता है, और कब्ज की समस्या को कम करता है, डिहाइड्रेशन से बचाता है।
गर्मियों के मौसम में भुना हुआ जीरा काला नमक और थोड़ा पुदीना डालकर दोपहर के समय में या भोजन के साथ में एक गिलास आज जरूर पीना चाहिए।

2. नारियल पानी का सेवन

नारियल पानी वैसे भी बीमारियों का एक बहुत अच्छा औषधि है, लेकिन गर्मियों के लिए यह प्राकृतिक एनर्जी ड्रिंक माना जाता है। इसके अंदर मौजूद पोटैशियम मैग्निशियम और कई जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर को इस पूर्ति प्रदान करते हैं। नारियल का जूस पीने से पेट को राहत मिलती है। एसिडिटी कम बनती है और शरीर में पानी की कमी बिल्कुल भी नहीं होती है। उल्टी और दस्त में भी राहत देता है पाचन को हल्का और संतुलित बनाने का काम करता है। कुल मिलाकर नारियल एक बहुत बड़ा वरदान है हमारे स्वास्थ्य के लिए। नारियल का सेवन दोपहर में या फिर सुबह खाली पेट पीने से ज्यादा लाभ मिलता है।

3. बेल का शरबत का सेवन

बेल का शरबत यह पुरानी औषधि से कम नहीं है। यह पेट की समस्याओं के लिए बहुत पुराना और प्रभावशाली घरेलू नुस्खा माना जाता है। इसका सेवन करने से कब्ज जबरदस्त दोनों में लाभ मिलता है पेट की गर्मी को बहुत कम करता है, और आंतों को मजबूत बनाता है। गर्मियों में लू लगने से बचता है पके हुए बेल के गूदे को पानी में मिलाकर छाने और उसके बाद थोड़ा गुड़ या मिश्री मिलाकर ठंडा पिए बहुत फायदा होगा।

4. नींबू पानी का सेवन

नींबू पानी का शरबत तो सबके लिए अच्छा होता है लेकिन सबसे ज्यादा गर्मियों में इसका उपयोग किया जाता है। इसके अंदर मौजूद विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। नींबू पानी पीने से शरीर के अंदर तुरंत ताजगी महसूस होती है यह हमारे पाचन को सुधारता है, पेट की जलन को कम करने का काम करता है गैस और एसिडिटी में राहत दिलाता है। शरीर के अंदर मौजूद विषैला पदार्थ बाहर निकलने में मदद करता है इसलिए नींबू पानी का सेवन कम से कम प्रतिदिन 2 से 3 गिलास करना चाहिए ठंडे पानी में नींबू थोड़ा काला नमक और शहद मिलाकर पीने से शरीर को बहुत आराम मिलता है

5. आम का पना

गर्मियां शुरू होते ही आम की याद आती है कच्चे आम से बनाया गया आम का पाना बहुत ही लाभकारी होता है। गर्मियों के मौसम में यह बहुत लोकप्रिय होता है आम का पना पीने से लू से बचाव लगता है। पेट की गर्मी को कम करता है पाचन शक्ति को और बेहतर बनाता है शरीर के अंदर इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखता है।

6. सौंफ का पानी का सेवन
यह पेट को ठंडा रखने के लिए सबसे आसान उपाय है सौंफ का पानी, सौंफ का पानी पीने से गैस और सूजन कम होता है। पेट की जलन को को कम किया जा सकता है, सौंफ का पानी पीने से भोजन पचाने में मदद मिलता है और यह मुंह की बदबू को भी कम करता है। रात को एक चम्मच पानी में भिगो दें और सुबह उसे छानकर पी ले काफी आराम होगा।

7. पुदीना के शरबत का सेवन
गर्मी के मौसम में पुदीना हमारे शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। पुदीने का शरबत पीने से पेट को आराम मिलता है, उल्टी और मतली जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है, इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है और यह भूख बढ़ाने में भी मदद करता है, पुदीना को नींबू और काला नमक मिलाकर पीने से ज्यादा फायदा मिलता है।

8. तरबूज का जूस का सेवन

तरबूज का जूस पीने से शरीर के अंदर पानी की कमी को पूरा करने में मदद मिलता है। इसका सेवन करने से पेट को आराम मिलता है कब्ज से राहत होती है। शरीर को हाइड्रेट करता है और गर्मी से होने वाली थकान को भी कम करता है, गर्मी के मौसम में हर दिन एक गिलास तरबूज का जूस का सेवन जरूर करना चाहिए।

9. जौ का पानी का सेवन

जौ का सत्तू गर्मियों के लिए एक वरदान से कम नहीं है, यह गर्मियों में पेट और शरीर दोनों के लिए लाभकारी माना जाता है। यह शरीर को ठंडा रखता है पाचन सुधारने का काम करता है और पेशाब की जलन को कम करता है। पेट की सूजन में राहत देता है इसको पीने से गर्मियों में पेट को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।

10. खीरा और ककड़ी का जूस

खीरा और ककड़ी दोनों में पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है। इसका पानी पीने से पेट की गर्मी को शांति मिलती है। शरीर ठंडा रहता है और कब्ज जैसी बीमारियों में राहत मिलती है। और यह पाचन सुधारने में भी काफी मदद करता है।

पर्याप्त पानी जरूर पिएं
गर्मी में पर्याप्त पानी पीना चाहिए दिन में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। तली भुनी चीजों से दूर रहना चाहिए, बहुत ज्यादा मसालेदार और तेल वाला खाना बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए। बासी भोजन खाने से बचें गर्मियों में खाना जल्दी खराब हो जाता है। इसलिए ताजा भोजन करें बासी भोजन बिल्कुल भी ना करें। फलों का सेवन बढ़ाएं तरबूज खरबूजा खीरा ककड़ी पपीता जैसे फल हमारे पेट के लिए बहुत ही अच्छा होता है इसका सेवन करें। बाहर का खुला हुआ खाना कम खाएं और खुले में मिलने वाले खाद्य पदार्थों से बचें दोस्तों गर्मियों में पेट को स्वस्थ रखने के लिए हमारे प्राकृतिक और ठंडक देने वाले पेय

निष्कर्ष (Conclusion)
गर्मियों के मौसम में छाछ, नारियल पानी, बेल का शरबत, नींबू पानी, आम पना, और सौंफ का पानी जैसे पीने वाले पेय पदार्थ का सेवन करें। यह हमारे शरीर को ठंडा ही नहीं रखते हैं बल्कि पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाने का काम करते हैं। यदि इन पेय पदार्थों को आप नियमित रूप से सेवन करते हैं तो आपका पेट और आप दोनों स्वस्थ रहेंगे।
यह जानकारी आपको कैसे लगी कमेंट करके जरूर बताइए, चलिए फिर मिलते हैं एक नया ब्लॉग़ में तब तक के लिए अपना ख्याल रखिए स्वस्थ रहिए मस्त रहिए। नमस्कार।

Leave a Comment