थोडा और इंतजार इसी साल लांच होगी ये SUV कार

दोस्तों कार का नाम सुनते ही छोटे हो या बड़े सबके चेहरे पर मुस्कान आ जाती, क्योंकि कर हर एक किसी का सपना होता है, बहुत से लोग कार खरीदते हैं लेकिन उनको कुछ नया चाहिए होता है। आज हम कुछ ऐसी कार के बारे में बात करेंगे जो इस साल लॉन्च होने वाली कुछ नए अंदाज में तो चलिए शुरू करते हैं।

अगर आप कोई नई एसयूवी लेने को सोच रहे हैं तो आप थोड़ा सा टाइम और वेट कर लीजिए क्योंकि भारत के मार्केट में एक के बाद एक पांच बेहतरीन सेवन सीटर कार की एंट्री होने वाली है। जिसमें महिंद्रा स्कार्पियो न टोयोटा फॉर्च्यूनर और टाटा सफारी का वजन भी शामिल है। आईये विस्तार से जानते हैं कौन सी कार इस साल मार्केट में एंट्री लेने वाली है।

निसान 7-सीटर SUV

कंपनी द्वारा यह अपकमिंग 7 सीटर एसयूवी काफी चर्चा में है दोस्तों यह कंपनी की एसयूवी जून तक लॉन्च हो सकती है यह तीन सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 1. 3 लीटर टर्बो चार्ज चार सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ आ सकती है इसका केबिन प्रीमियम से लैस होने की उम्मीद है जिसके अंदर 10.25 इंच का फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, गूगल के साथ टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, ड्यूल जॉन ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम, मैन्युअल नंबर सपोर्ट और पैनोरमिक सनरूफ शामिल किया गया है। जो की काफी बढ़िया फीचर्स है।

नेक्स्ट जेनरेशन टोयोटा फॉर्च्यूनर

दोस्तों, कंपनी इसी साल या सेकंड हाफ में नेक्स्ट जेनरेशन की फॉर्च्यूनर को लांच कर सकती है। कंपनी की तरफ से अभी कोई लांचिंग की डेट फिक्स नहीं किया गया है ना ही कोई ऑफिशियल जानकारी दी गई है। लेकिन नई फॉर्च्यूनर का टेस्ट कई बाहर देश में किया जा चुका है। आपको बता दे कि जो नेक्स्ट जेनरेशन की फॉर्च्यूनर आने वाली है यह पहले के मुकाबले काफी अलग है। इसकी अपील को देखते हुए नए मॉडल में कंपनी ने पैनोरमिक सनरूफ, अडवांस्ड क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम और अडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम का एक्सपैंडेड सूट भी ऑफर कर सकती है।

Renault 7 सीटर SUV

दोस्तों, Renault एक न्यू 7-सीटर एसयूवी पर तैयारी कर रही है, यह बिल्कुल नई डस्टर से मिलती-जुलती रहेगी। इसे 2026 के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। यह 1.3-L टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन से लैस हो सकता है, जो 161 हॉर्सपावर और 280 NM का टॉर्क जेनरेट करेगा। इसका 1.8-लीटर डायरेक्ट इंजेक्शन पेट्रोल इंजन पर बेस्ड एक हाइब्रिड वेरिएंट भी लॉन्च हो सकता है।

महिंद्रा स्कॉर्पियो-N फेसलिफ्ट

दोस्तों, फेसलिफ्टेड स्कॉर्पियो-N मार्केट में इस साल के लास्ट तक एंट्री कर सकती है। इसे बीते कुछ दिनों में कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा भी जा चुका है, इसका स्पाई फोटोज और वीडियो से पता चलता है कि फेसलिफ्ट वर्जन कई नए बदलावों के साथ आ सकता है। इसमें आपको नया फ्रंट ग्रिल, थोड़े बदले हुए LED हेडलाइट्स, रिफ्रेश्ड स्किड प्लेट वाला नया फ्रंट बंपर और नए फॉग लैंप मिलेंगे। इस मॉडल में 10.25 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स के साथ कई धांसू फीचर मिल सकता है। इसमें खास बात है कि इसमें कंपनी लेवल 2 ADAS भी दे सकती है। लेकिन इसके इंजन में कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा।

टाटा सफारी EV SUV

दोस्तों टाटा सफारी एव की टेस्टिंग हाल ही में लगभग पूरी की जा चुकी है आपको बता दे कि इसी साल फेस्टिव सीजन में इसकी लांचिंग हो सकती है, इस इलेक्ट्रिक SUV को कई बार देखा भी जा चुका है, और इसकी टेस्टिंग भी लगभग पूरी हो चुकी है।
इस सफारी EV कंपनी की पहली थ्री-रो इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी। इसका ओवरऑल डिजाइन ICE वर्जन जैसा ही होगा। इसके अंदर आपको क्लोज्ड ग्रिल, अलॉयवील्स पर एयरो इंसर्ट, ईवी-स्पेसिफिक एक्सटीरियर कलर और इंटीरियर में अपडेट जैसे एलिमेंट्स शामिल किया जाएगा। उम्मीद किया जा रहा है कि टाटा हैरियर ईवी की तरह ही यह 65 kWh और 75 kWh बैटरी पैक के साथ-साथ रियर-वील ड्राइव और ऑल-वील ड्राइव ऑप्शन में नजर आ सकती है।

निष्कर्ष (Conclusion)
दोस्तों यह थी कुछ SUV जो इस साल तक लॉन्च हो सकती है, इसके क्या कुछ फीचर्स हैं जो आपको बताया गया है। मुझे उम्मीद है जानकारी आपको समझ आ गई होगी। इस साल आप कौन सी कर लेने का प्लान कर रहे हैं आप मुझे कमेंट करके जरूर बताएं अगर आपकी कोई यार दोस्त कार लेने की सोच रहे हैं तो यह जानकारी उनको जरूर साझा करें। चलिए फिर मिलते हैं एक नई पोस्ट में तब तक के लिए नमस्कार।

Leave a Comment