दोस्तों, गर्मी के मौसम में घूमने का प्लान बनाते समय सबसे पहले यह सवाल खड़ा होता है कि हम कहां जाएं कहां ना जाएं? और अगर हम जाएं तो वहां पर मौसम सही हो भीड़ कम हो और वहां का अनुभव भी यादगार बन जाए। दोस्तों भारत जैसे विशाल देश में ऐसे कई खूबसूरत स्थान है जहां पर आप गर्मियों में घूम सकते हैं, जहां पर आपको प्रकृति संस्कृति और रोमांच का पूरा आनंद आएगा। आज के ब्लॉग़ में हम आपको कुछ ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर न केवल मैं गया हूं बल्कि वहां का नज़ारा भी देखा हूं, वही आपके साथ में साझा कर रहा हूं।
1. (हिमाचल प्रदेश)
हिमाचल प्रदेश में स्थित मनाली गर्मियों में सबसे प्रसिद्ध हिल स्टेशनों में से एक माना जाता है। यहां का ठंडा मौसम बर्फ से ढकी चोटियां हरे-भरे जंगल इसे बहुत खास बनाते हैं। यह जगह प्रेमियों के लिए स्वर्ग से कम नहीं है। इस जगह पर आप पैराग्लाइडिंग स्कीइंग का आनंद भी ले सकते हैं यहां पर घोड़ा की सवारी करना भी किसी स्वर्ग से कम नहीं लगता है। चमकीले पहाड़, चोटिया इसके ऊपर बैठकर मैगी खाना एक अलग ही अनुभव देता है। गर्मी के मौसम में आप एक बार मनाली जरूर घूम कर आइए।
2. (शिमला)
शिमला का नाम सुनते ही अचानक मन हरा भरा हो जाता है। क्योंकि शिमला को पहाड़ों की रानी कहा जाता है। यहां और ब्रिटिश कालीन वास्तुकला लोगों को काफी पसंद आती है। यह गर्मियों में घूमने के लिए बहुत शानदार जगह है। यहां पर घुड़सवारी शॉपिंग और जो लोकल फूड से इसका आनंद कुछ अलग ही लेवल का होता है। मैं तो यही कहता हूं कि जीवन में एक बार शिमला जरूर जाना चाहिए।
3. (उत्तराखंड)
तालों में नैनीताल बाकी सब तलैया, जी हां दोस्तों नैनीताल अपनी सुंदर झीलों के लिए प्रसिद्ध माना जाता है। यहां पर वोटिंग करना बेहद सुखद अनुभव देता है और यहां का शांत वातावरण ठंडी जलवायु गर्मी से पूरी राहत प्रदान करती है यहां से आप हिमालय की खूबसूरती को भी आसानी से देख सकते हैं। ऊंची ऊंची पहाड़ों की चोटियां आपके मन को मोह लेंगे इसलिए आप कभी एक बार नैनीताल जाएं और वहां के क्लचर और झील का आनंद ले।
4. (उत्तराखंड)
दोस्तों मसूरी को भी पहाड़ों की रानी कहा जाता है जो उत्तराखंड में स्थित है। यहां के झरने और हरे भरे पहाड़ गर्मियों के मौसम में बहस सुकून देते हैं। और यह यहां के प्रमुख आकर्षण केंद्र माने जाते हैं गर्मी के मौसम में मसूरी जाना मतलब एक सुखद अनुभव प्राप्त होता है। इसलिए अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं तो एक बार मसूरी भी जरूर जाना चाहिए।
5. (पश्चिम बंगाल)
दोस्तों पश्चिम बंगाल में स्थित दार्जिलिंग अपनी चाय के बागानों और ठंडा मौसम के लिए जाना जाता है। यहां पर सूर्योदय का नजारा बेहद खूबसूरत होता है। और इसके अलावा यहां की जो सवारी है वह एक अलग ही अनुभव देती है। दार्जिलिंग जाने पर आपको चाय के बागानों में घूमना चाहिए जिससे एक अलग ही आनंद आता है।
6. (तमिलनाडु)
तमिलनाडु दक्षिण भारत का एक लोकप्रिय स्टेशन है। यहां का मौसम पूरे साल से बिल्कुल सुहाना रहता है और यहां घूमने के लिए शानदार काफी सारी जगह हैं। यहां की हरियाली और शांत वातावरण मन को बहुत शांति देते हैं अगर आप गर्मी में घूमने का प्लान बनाते हैं तो तमिलनाडु के शहर जरूर करें।
7. (राजस्थान)
राजस्थान एकमात्र ऐसा हिल स्टेशन है जहां माउंट आबू स्टेशन पर जाकर के आप अपने आप को सुखद महसूस कर पाएंगे। गर्मियों के मौसम में यह स्टेशन बहुत लोकप्रिय माना जाता है। और यहां के प्रमुख आकर्षण केंद्र भी है इस जगह का मौसम बाकी राजस्थान से काफी ठंडा रहता है।
8. (लद्दाख)
दोस्तों अगर आप एडवेंचर पसंद करते हैं, तो लेह लद्दाख आपको एक यादगार पल बना देगा। लेह लद्दाख आपके लिए एक परफेक्ट जगह है गर्मियों में घूमने के लिए। और यहां के मुख्य आकर्षण भीं है यहां की प्राकृतिक सुंदरता और शांति वातावरण आपको एक अलग दुनिया का अनुभव कराएगा। गर्मियों में लद्दाख घूम कर आए समझ लीजिए स्वर्ग घूम कर आ गए।
9. (मेघालय)
मेघालय के शिलांग को पूर्व का स्कॉटलैंड बताया जाता है यहां का मौसम गर्मियों में बहुत सुहाना रहता है जो की मेघालय का मुख्य आकर्षण केंद्र माना जाता है। गर्मियों में अगर आप घूमना चाहते हैं तो एक बार मेघालय जरूर जाना चाहिए। मेघालय की तलहठी में एक अलग ही अनुभव मिलता है।
10. (केरल)
मुन्नार अपनी चाय के बागानों के लिए प्रसिद्ध है। केरल ठंडी जलवायु के लिए जाना जाता है। और यह यहां का प्रमुख आकर्षण केंद्र भी है। यह जगह प्रेमियों के लिए एक आदर्श माना जाता है। यहां पर आप जाकर चाय के बागानों में घूम कर एक अलग ही आनंद पाएंगे जो की जीवन में कभी नहीं भूल पाएंगे। अगर आपको जरा से भी समय मिलता है तो आप एक बार केरल जाकर जरूर आइए।
निष्कर्ष (Conclusion)
दोस्तों, यह थे कुछ गर्मियों में घूमने की खास जगह। गर्मी में घूमने के लिए सही जगह चुनना आपके अनुभव को बहुत खास बन सकता है। अगर आप पहाड़ों की ठंडक चाहते हैं तो मनाली शिमला या मसूरी या नैनीताल को विकल्प बना सकते हैं। अगर आप कुछ अलग और एडवेंचर से भरपूर अनुभव चाहते हैं तो आप लेह लद्दाख और दक्षिण भारत में स्थित ऊटी पर जरूर जाएं। यहां आपको हरियाली और शांति वातावरण का अनुभव मिलेगा इन सभी जगह पर एक अनोखा वातावरण मिलेगा और यहां की प्रकृति आपके मन को शांत कर देगी। यात्रा करते समय मौसम बजट और का ध्यान जरूर रखना चाहिए ताकि आपका ट्रिप आरामदायक और यादगार बन सके। चलिए फिर मिलते हैं एक नए ब्लॉग़ में तब तक के लिए अपना ख्याल रखिए नमस्कार।