नमस्कार दोस्तों, आज के ब्लॉग़ में हम जानेंगे कि गर्मी से कैसे बचाव किया जा सकता है? गर्मी का मौसम चल रहा है तेज धूप गर्म हवाएं इन सबसे बुरा हाल है। इससे कैसे निजात पाया जा सकता है, आज हम सीखेंगे। गर्मी के मौसम में अगर हम जरा से भी लापरवाही करते हैं तो हमें एक गंभीर बीमारी का तोहफा मिल सकता है। गर्मी से पूरी तरीके से बचने के लिए आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताएंगे जिससे आप अपने आप को गर्मी से बचा पाएंगे। तो चलिए आज का ब्लॉग़ शुरू करते हैं।
पर्याप्त पानी पीने की आदत डालें
दोस्तों, गर्मी के मौसम में शरीर से ज्यादा पसीने निकलने की वजह से शरीर में पानी की कमी आ जाती है। इसलिए डॉक्टर सलाह देते हैं कि, दिन भर में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पीना चाहिए। और कोशिश करें कि 10 से 15 मिनट के बाद थोड़ा-थोड़ा पानी जरूर पिए। इसके साथ ही नारियल पानी, छाछ, नींबू पानी, आम का पना जैसे शरीर को ठंडा रखने वाले पेय पदार्थ को जरूर पिए। इससे आपके शरीर को काफी फायदा मिलेगा और अंदर से अपने आप को स्वस्थ महसूस कर पाएंगे।
गर्मी में हल्के और सूती कपड़े ही पहनें
आजकल की दुनिया फैशन के तौर पर काफी आगे जा रही है, लेकिन मौसम के हिसाब से हमें कपड़ों का भी चयन सही तरीके से करना चाहिए, गर्मी के मौसम में हम लोगों को हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनना चाहिए, जो सूती के बने हो। सूती कपड़े हमेशा पसीने को सोख लेते हैं और शरीर को ठंडा बनाए रखते हैं । गर्मी के मौसम में हल्के रंग के, ढीले और सूती कपड़े पहनना सबसे अच्छा होता है।
तेज धूप में निकलने से बचें
गर्मी के मौसम में दोपहर 12: 00 से लेकर के 4: 00 तक बहुत तेज धूप रहती है, यदि आपको बहुत जरूरी काम है तो आप छतरी लेकर ही बाहर निकले और सनग्लासेस का यूज करें जिससे सूर्य की किरणों से बचाव होगा और आपके शरीर का भी बचाव होगा। कोशिश करें जब कोई जरूरी काम हो तभी बाहर निकले, अन्यथा शाम को ही या मॉर्निंग टाइम में अपना काम करें।
गर्मी में संतुलित और हल्का भोजन करें
आजकल की दुनिया सबसे ज्यादा फास्ट फूड पर निर्भर रहती है लेकिन यह बहुत खतरनाक भोजन माना जाता है क्योंकि इसको खाने से पाचन क्रिया काफी डैमेज हो जातीहै। गर्मी के मौसम में कोशिश करें तला भुना हुआ चीज बिल्कुल भी ना खाएं और हल्का सा पचने वाला खाना ही खाएं। गर्मी के मौसम में खीरा, ककड़ी, खरबूज, तरबूज, जौ का सत्तू आदि का सेवन ज्यादा करें जिससे आपके शरीर को ऊर्जा मिलेगा और गर्मी से राहत मिलेगा।
घर को ठंडा रखने के उपाय
घर को ठंडा रखने के लिए खिड़कियों पर पर्दे लगाए, दिन के समय में खिड़कियां बंद रखें और शाम को खुली हवा में खोल दें। पंखा कूलर एसी का सही उपयोग करना चाहिए। अगर कुलर इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसमें जो पानी डाला जाता है उसको हमेशा साफ रखें। जिससे आपका स्वास्थ्य भी सही रहेगा और ताजी हवा भी मिलेगी।
नियमित स्नान जरूर करें
गर्मी से बचने के लिए हमें दिन में काम से कम दो बार स्नान करना चाहिए। जिससे ठंडे पानी से हमारे शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है, और पसीने की जो बदबू आती है उससे भी निजात मिलती है। कोशिश करें कि दिन में कम से कम दो बार जरूर स्नान करें। इससे आप अपने आप को काफी अच्छा महसूस करेंगे।
व्यायाम का सही समय चुनें
व्यायाम हमारे शरीर के लिए बहुत ही उपयोगी होता है। गर्मी में भारी व्यायाम करने से बचें । खासकर दिन के समय में यदि आप व्यायाम करना भी चाहते हैं तो आप सुबह या फिर शाम को करें, और ज्यादा भारी एक्सरसाइज ना करें हल्की एक्सरसाइज करें शरीर को फिट रखने के लिए।
लू (हीट स्ट्रोक) से कैसे बचें
गर्मी में लू लगना किसी खतरनाक बीमारी से कम नहीं है इसके लक्षण तेज बुखार आना, सर दर्द होना, चक्कर आना, उल्टी लगना और कमजोरी महसूस होना आदि शामिल है। अगर आपको इनमें से कोई भी प्रॉब्लम होती है तो आप तुरंत डॉक्टर से जरूर संपर्क करें, ताकि आपका जो यह बीमारी है ज्यादा बढ़े नहीं समय से इसका इलाज हो सके। अगर कहीं आप बाहर जा रहे हैं तो अपनी साथ पानी जरूर रखें ताकि अगर कोई भी समस्या हो जैसे चक्कर आने पर तुरंत पानी पिलाएं। कोशिश करें कि जब तक धूप ज्यादा रहे तब तक घर से बाहर न निकले।
पर्याप्त नींद जरूर लें
गर्मी के समय में मोबाइल लैपटॉप या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का उपयोग कम से कम करें। इनका ज्यादा उपयोग करने से शरीर में गर्मी बढ़ जाती है। कोशिश करें अगर आप ऐसी में बैठे हैं तो ही ज्यादा उपयोग करें। अन्यथा गर्मी में इनका उपयोग से बचना चाहिए
इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों उपयोग कम करें
गर्मी के मौसम में पर्याप्त नींद लेना चाहिए जिससे शरीर ठंडा और स्वस्थ रहता है। कोशिश करें रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लेना चाहिए। रात को सोते समय अपने कमरे को हमेशा ठंडा रखें ताकि पर्याप्त नींद आसानी से पूरी हो सके, और आप अपने आप को हमेशा स्वस्थ महसूस करें।
घर में बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान
गर्मी के मौसम में बच्चे और बुजुर्गों को ज्यादा धूप में न जाने दें। इनको पर्याप्त पानी पिलाएं हल्का भोजन दें, और उनकी सेहत का भरपूर ख्याल रखें। क्योंकि गर्मी के मौसम में बच्चे और बुजुर्गों की त्वचा ज्यादा संवेदनशील होती है। इसलिए इनको लू लग जाती है
निष्कर्ष (Conclusion)
दोस्तों यहां पर मैं गर्मी से बचने के लिए कुछ जरूरी उपाय बताएं हैं, जिनमें आप खान-पान दिनचर्या कपड़े धूप से बचने के लिए हल्का भोजन आदि उपाय बताया गया है, यदि आप इन उपायों को फॉलो करते हैं तो आपको बिल्कुल भी गर्मी महसूस नहीं होगी। और आप अपने आप को स्वस्थ महसूस करेंगे। अगर हमारी यह सारी बात को आप फॉलो करते हैं तो आप जरूर गर्मी से निजात पा सकेंगे। सेहत हमारे लिए किसी धन से काम नहीं है, अगर हमारी सेहत अच्छी है तो हम अच्छे रहेंगे अपने सेहत का पूरा ख्याल रखें फिर मिलते हैं एक नए ब्लॉग में तब तक के लिए नमस्कार।