दोस्तों, आज का जो युग है फोन का युग का सकते हैं क्योंकि आज के जनरेशन में लगभग हर हाथ में मोबाइल फोन देखा जा रहा है, और कंपनियां लगातार कई तरह के मॉडल लॉन्च कर रहे हैं। इसी में से आज एक ऐसे फोन के बारे में आपको जानकारी देने जा रहे हैं जो हाल ही में लॉन्च किया गया है। आईए जानते हैं क्या है कुछ खास इस फोन के अंदर।
यह 5G स्मार्टफोन Z11 Lite के नाम से लॉन्च किया है। इसमें MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, 50MP कैमरा और 6500mAh बैटरी जैसे गजब फीचर्स हैं मौजूद हैं। आईये इस फोन के बारे में और जानकारी देते हैं। दोस्तों iQOO ने भारत में अपना पहला फोन आपकी बजट में iQOO Z11 Lite 5G को लॉन्च कर दिया है। यह फोन AI फीचर, बड़ी बैटरी और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ है। आपको बता दें कि इस फोन को MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, 50-मेगापिक्सल रियर कैमरा, Android 16 के भारत के बाजार में उतारा है।
इस स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट 4GB + 128GB को 19,499 रुपये की कीमत में लाया गया है। दूसरा वेरिएंट 6GB + 128GB के साथ 21,499 रुपये और तीसरा वेरिएंट 6GB + 256GB के साथ 24,499 रुपये की कीमत में आने वाला है। इस फोन के लॉन्चिंग ऑफर के तहत कंपनी द्वारा इन तीनों को 17,999, 19,999 और 22,999 की कीमत पर आसानी से लिया जा सकता है।
जानिए इसके खास फीचर्स
दोस्तों, iQOO Z11 Lite इस स्मार्टफोन को 6.74-इंच HD LCD पैनल डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है। इसकी रेजोल्यूशन 1,600 x 720 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz तक, पीक ब्राइटनेस 1,200 निट्स का दिया गया है। इसके साथ ही फोन की डिस्प्ले TÜV Rheinland Low Blue Light सर्टिफिकेशन के साथ आती है। इस फोन को MediaTek Dimensity 6300 SoC के साथ 6GB तक की LPDDR4X RAM और 256GB तक की UFS 2.2 स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। आइकू के इस फोन के अंदर 6GB तक की वर्चुअल रैम का सपोर्ट है तथा माइक्रो SD कार्ड का स्लॉट भी दिया गया है, जिससे फोन की स्टोरेज 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।
बैटरी की बात करें तो
इस फ़ोन में 6,500mAh की बैटरी दी है, जो 44W FlashCharge और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करता है। 5G, डुअल नैनो सिम सपोर्ट, डुअल बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.4, GPS, USB Type-C और OTG सपोर्ट दिया गया है। इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट भी है। iQOO Z11 Lite स्मार्टफोन में IP65 रेटिंग के साथ।
कैमरे की बात करें तो
इस iQOO Z11 Lite में डुअल रियर कैमर, और प्राइमरी कैमरा 50-मेगापिक्सल Sony IMX852 है, जिसके साथ 0.08-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। इस फोन में 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Night Mode, Portrait, Panorama, Documents, Time-lapse, Slow Motion जैसे कैमरा फीचर्स फीचर्स भी शामिल किए गए हैं।
निष्कर्ष (Conclusion)
दोस्तों मुझे उम्मीद है इस iQOO Z11 Lite फोन के बारे में सारी जानकारी आपको समझ में आ गई होगी अगर आप इस फोन को लेना चाहते हैं तो आप अपने नजदीकी मोबाइल शॉप पर विजिट करके इसको खरीद सकते हैं। जानकारी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं फिर मिलते हैं आपको एक नए ब्लॉग में तब तक के लिए अपना ख्याल रखिए नमस्कार।