मात्र 2 लाख देकर के अर्टिगा कर 7 सीटर घर ला सकते हैं और उसकी कितनी EMI आएगी?

दोस्तों अगर आप कार लेने के लिए सोच रहे हैं तो आपके लिए बहुत ही अच्छा और सुनहरा मौका है, आप मात्र 2 लाख देकर के अर्टिगा कर 7 सीटर घर ला सकते हैं और उसकी कितनी EMI आएगी? पूरी जानकारी आपको इस ब्लॉग में हम आज देने वाले हैं तो डिटेल्स को ध्यान से पढ़िए चलिए शुरुआत करते हैं।

दोस्तों मारुति सुजुकी की अर्टिगा भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है और इसका कीमत भी बहुत सही रहता है, अन्य के मुकाबले। एक अच्छे बजट में एक बेस्ट कंपैक्ट MPV आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है और लुक की बात करें तो लुक आपको एकदम बिल्कुल जबरदस्त मिल जाएगा, और इस अर्टिगा की जो शोरूम प्राइस है वह मैं आपको बता दे रहा हूं 8,80000 के साथ शुरू होती है ये 7 सीटर कार आपकी फैमिली के लिए एक बेहतरीन विकल्प है अब आगे बात करेंगे फीचर्स, इंजन और कितना EMI कितना आएगा।

दोस्तों, मारुति की टॉप सेलिंग MPV अर्टिगा में 1462cc का इंजन दिया गया है और यह आपको CNG ऑप्शन में भी मिल जाएगा। इसमें पेट्रोल वेरिएंट्स की माइलेज 20.51 kmpl तक की होती है। अच्छे लुक के साथ ही अपनी प्राइस रेंज में सभी जरूरी खूबियों से लैस अर्टिगा की हर महीने में बंपर सेल होती है। इस मारुति अर्टिगा के अंदर केबिन स्पेस भी एकदम जबरदस्त मिल जाएगा। आपको मारुति सुजुकी अर्टिगा के दो खास वेरिएंट अर्टिगा ZXI+ पेट्रोल मैनुअल और वीएक्सआई पेट्रोल की भी मिल जाएगी।

कैसे होगी फाइनेंस और कितनी आएगी EMI?

दोस्तों, मारुति सुजुकी अर्टिगा वीएक्सआई ऑटोमैटिक वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत लगभग 11.20 लाख रुपये और ऑन-रोड प्राइस 13.28 लाख रुपये तक है। आप अगर मारुति अर्टिगा के इस खूब बिकने वाले वेरिएंट को दो लाख रुपये डाउनपेमेंट कर कर देते हैं, तो फिर आपको 11.28 लाख रुपये लोन लेना होगा। लोन का समय 5 साल तक और ब्याज दर 10 फीसदी होगा। तो फिर आपको अगले 5 साल तक के लिए हर महीने 23,967 रुपये EMI हो जाती है। इस मारुति अर्टिगा के टॉप सेलिंग वेरिएंट में से एक वीएक्सआई को ऊपरी शर्तों के साथ यानी 2 लाख डाउन पेमेंट में फाइनेंस कराने पर आपको 5 साल में 3.10 लाख सालाना तक लग जाएगा।

निष्कर्ष (Conclusion)
तो दोस्तों यह थी मारुति अर्टिगा की जानकारी अगर आप 2026 में इस कार को लेने की सोच रहे हैं, तो आप प्लान कर सकते हैं, और इससे ज्यादा अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी सुजुकी शोरूम में जाकर के जानकारी ले सकते हैं। तो चलिए फिर मिलते हैं एक नए ब्लॉग में तब तक के लिए आप कमेंट करके जरूर बताएं कौन सी कार लेने वाले हैं। नमस्कार।

Leave a Comment