दोस्तों आज के समय में लगभग हर आदमी के पास में स्मार्टफोन होता है। और सबसे ज्यादा उपयोग करने वाला सिस्टम भी है मोबाइल। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ आपका फोन में ऐसी सेटिंग छुपी हुई होती है जो शायद काम ही लोग जानते हैं। इस सेटिंग की बात करें तो यह सेटिंग आपको फोन की स्पीड बढ़ाने बैटरी बचाने और इंटरनेट को सुरक्षित रखने में मदद करती। आज के इस ब्लॉक में हम एंड्रॉयड में छपी कुछ फोन की ऐसी सेटिंग के बारे में जानेंगे। जिनके इस्तेमाल करके आप अपने फोन को और भी स्मार्ट बन सकते हैं तो आईए जानते हैं विस्तार से।
1. Developer Options – फोन की सीक्रेट सेटिंग
Android फोन में एक खास फीचर होता है जिसे Developer Options बोला जाता है। यह सामान्य रूप से छुपा रहता है। चलिए जानते हैं इसको हम ओपन कैसे करेंगे और चालू कैसे करेंगे।
इसे चालू कैसे करें?
फोन की Settings खोलें।
About Phone पर जाएँ।
Build Number पर लगातार 7 बार टैप करें।
अब आपका Developer Mode चालू हो जाएगा।
इसके फायदे
फोन की स्पीड काफी हद तक बढ़ा सकते हैं।
Animation कम करके फोन फास्ट चला सकते हैं।
Background Apps कंट्रोल किया जा सकता हैं।
2. Animation Speed कम करके फोन तेज करें
कई बार फोन स्लो होने लगता है इसका असली कारण Animation होता है।
क्या करें?
Developer Options में जाकर:
Window Animation Scale
Transition Animation Scale
Animator Duration Scale
इन तीनों को 1x से 0.5x कर दें।
फायदा- आपका फोन पहले से ज्यादा तेज महसूस होगा और फोन एप्लीकेशन जल्दी खुलेंगे।
3. Hidden Data Saver Mode
अगर आपका इंटरनेट जल्दी खत्म हो जाता है तो यह सेटिंग बहुत काम की है जरूर अपनाये।
कैसे चालू करें? Settings → Network & Internet → Data Saver
फायदा – Background में इंटरनेट कम खर्च होगा।
मोबाइल डेटा ज्यादा लंबे समय तक चलेगा।
सोशल मीडिया ऐप्स कम डेटा यूज़ करेंगी।
4. Guest Mode – अपनी प्राइवेसी बचाएँ
कई बार दोस्त या रिश्तेदार फोन मांग लेते हैं। ऐसे समय में Guest Mode बहुत उपयोगी होता है। इसे कैसे लगाते हैं आईए जानते हैं।
कैसे इस्तेमाल करें?
Notification Panel नीचे करें।
User Icon पर टैप करें।
Guest Mode चुनें।
फायदा – इसमें आप पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे, इसमें आपकी Photos, WhatsApp और निजी डेटा सुरक्षित रहेगा। दूसरा व्यक्ति केवल सीमित फीचर ही देख सकेगा।
5. Find My Device – खोया फोन खोजें
Android फोन में एक शानदार सुरक्षा फीचर होता है जिससे फोन खोने पर उसे ढूंढा जा सकता है। चलिए जानते हैं इसका ओपन कैसे करना है।
इसे चालू करें- Settings → Security → Find My Device
फायदा- फोन की Location पता चलेगी।
फोन लॉक कर सकते हैं।
जरूरत पड़ने पर पूरा डेटा डिलीट कर सकते हैं।
6. Smart Lock – बिना पासवर्ड के फोन खोलें
यह फीचर बहुत कम लोग जानते हैं, आईए जानते हैं इसमें क्या होता है?
इसमें आप अपने घर, Bluetooth Device या चेहरे के आधार पर फोन को Auto Unlock कर सकते हैं। यह गुप्त फीचर जल्दी कोई नहीं जानता है।
फायदा- इसका फायदा यह रहता है कि बार-बार पासवर्ड डालने की जरूरत नहीं पड़ती है और यह सुरक्षित भी रहता है और सुविधाजनक भी रहता है।
7. One-Handed Mode
दोस्तों, आजकल फोन की स्क्रीन बड़ी होती जा रही है। एक हाथ से चलाना मुश्किल हो जा रहा है।
इसे कैसे चालू करें? Settings → System → Gestures → One-Handed Mode
फायदा- स्क्रीन छोटी हो जाती है।
एक हाथ से आराम से फोन चला सकते हैं।
8. App Permissions कंट्रोल करें
कई ऐप्स बिना जरूरत Camera, Microphone और Contacts का Access ले लेते हैं।
क्या करें? Settings → Privacy → Permission Manager
फायदा- आपकी प्राइवेसी बिल्कुल सुरक्षित रहेगी।
कोई ऐप चोरी-छिपे डेटा नहीं ले सकता।
9. Split Screen Mode
यह फीचर मल्टीटास्किंग के लिए बहुत बढ़िया होता है।आइए जानते हैं इसका उपयोग कैसे करेंगे।
उपयोग कैसे करें?
Recent Apps खोलें।
किसी ऐप के आइकन पर टैप करें।
Split Screen चुनें।
फायदा- एक साथ दो ऐप चला सकते हैं।
YouTube देखते हुए WhatsApp चैट कर सकते हैं।
10. Hidden Screen Recorder
आजकल लगभग हर Android फोन में Screen Recorder होता है लेकिन कई लोगों को इसकी जानकारी नहीं होती।
कहाँ मिलेगा? – Notification Panel में Screen Recorder Option
फायदा- इससे गेम रिकॉर्ड कर सकते हैं।
Tutorial वीडियो बना सकते हैं।
ऑनलाइन क्लास की रिकॉर्डिंग कर सकते हैं।
11. Battery Optimization Setting
दोस्तों अगर फोन की बैटरी जल्दी खत्म होती है तो यह सेटिंग जरूर कर लीजिए।
कैसे करें?- Settings → Battery → Battery Optimization
फायदा – Background Apps में बैटरी की खपत कम होगी। फोन ज्यादा समय तक टिकेगा ।
12. Wi-Fi Sharing बिना पासवर्ड बताए
Android में QR Code से Wi-Fi शेयर करने का फीचर भी होता है।
कैसे करें?
Wi-Fi Settings खोलें।
Connected Network पर टैप करें।
Share ऑप्शन चुनें।
फायदा- पासवर्ड बताए बिना इंटरनेट शेयर किया जा सकेगा।
जल्दी कनेक्शन हो जाता है।
13. Live Caption फीचर
यह फीचर आपके वीडियो और ऑडियो की आवाज को टेक्स्ट में बदल देता है।
फायदा-
बिना आवाज सुने वीडियो समझ सकते हैं।
Hearing Problem वाले लोगों के लिए फायदेमंद।
14. Digital Wellbeing –
मोबाइल की लत कम करेंगी लोग आजकल घंटों तक फोन इस्तेमाल करते हैं। Android का Digital Wellbeing फीचर स्क्रीन टाइम कंट्रोल करने में मदद करता है। इससे काफी फायदा होगा।
फायदा- App Usage Track कर सकते हैं।
टाइम लिमिट लगा सकते हैं।
Focus Mode इस्तेमाल कर सकते हैं।
15. Emergency SOS फीचर
यह एक बेहद जरूरी सुरक्षा फीचर है।
कैसे चालू करें?
Settings → Safety & Emergency → Emergency SOS
फायदा- इमरजेंसी में तुरंत मदद भेज सकते हैं।
लोकेशन परिवार को भेजी जा सकती है।
निष्कर्ष (Conclusion)
दोस्तों यहां पर मैं सोशल मीडिया या कॉल के लिए नहीं है बल्कि एंड्रॉयड फोन में छिपे की स्मार्ट फीचर्स के बारे में आपको बताया इन सेटिंग के मदद से आप अपने फोन को और भी ज्यादा स्मार्ट बन सकते हैं। ऊपर बताई गई सेटिंग अगर आप सही से इस्तेमाल करते हैं तो आपका फोन और भी ज्यादा स्मार्ट हो जाएगा और आपको भी काफी अच्छा लगेगा। जानकारी कैसी लगी आप कमेंट करके जरूर बताइए इसी तरह से जानकारी पाने के लिए हमें फॉलो कर लीजिए चलिए फिर मिलते हैं। एक नई पोस्ट में तक के लिए अपना ख्याल रखिए नमस्कार।