ब्लॉगिंग क्या है? और इससे इनकम कैसे होती है

दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं कि आज के समय में इंटरनेट काफी तेजी से उपयोग किया जा रहा है। आज का इंटरनेट केवल मनोरंजन का साधन ही नहीं बल्कि एक कमाई का जरिया भी बन चुका है। कई लोग सोचते हैं कि सिर्फ ब्लॉगिंग लिखने का काम होता है,असल में यह ऑनलाइन बिजनेस होता है जिसमें मेहनत और लगन से काम करने पर लंबे समय तक कमाई की जा सकती है। अगर आपके पास किसी खास विषय की जानकारी है तो आप उसको लिख करके आसान भाषा में लोगों तक पहुंचा सकते हैं। मुझे लगता है इंटरनेट की दुनिया में ब्लॉगिंग एक बहुत अच्छा ऑप्शन है, चलिए  जानते हैं पूरा विस्तार से।

ब्लॉगिंग क्या होती है?

यहां सबसे पहले हम जान लेते हैं ब्लॉगिंग क्या होता है देखिए कोई भी जानकारी अगर आप इंटरनेट के माध्यम से किसी वेबसाइट के जरिए लोगों तक पहुंचाते हैं उसी को ब्लॉग कहा जाता है। और जो लिखता है उसे ब्लॉगर कहते हैं।
ब्लॉग किसी भी विषय पर हो सकता है जैसे शिक्षा, टेक्नोलॉजी, गेमिंग, मोबाइल, हेल्थ, रेसिपी, यात्रा, खेती, बिजनेस या मनोरंजन किसी भी टॉपिक पर आप ब्लॉगिंग कर सकते हैं।
कहने का मतलब है कि जो कुछ भी आप जानते हैं सही तरीके से उसको लिख करके वेबसाइट के माध्यम से लोगों तक पहुंचाइये उसी को ब्लॉगिंग कहते हैं। ताकि जब लोग उसे विषय को इंटरनेट पर सर्च करें तो वहां पर आपकी जानकारी दिखाई दे, जिससे लोगों को काफी मदद होगी। लेकिन ध्यान रखने वाली बात है की जानकारी सही और सटीक होनी चाहिए जिससे लोगों का विश्वास बना रहे। और लोग आपको फॉलो करें।

ब्लॉगिंग से कमाई कैसे होती है?

ब्लॉगिंग द्वारा कमाई करने के कई सारे तरीके होते हैं। इसमें शुरुआत में कम कमाई होती है, लेकिन जैसे-जैसे वेबसाइट आपकी बढ़ती है आपका कंटेंट बढ़ता है वैसे-वैसे इनकम भी लगातार बढ़ती रहती है।

Google AdSense से कमाई
ब्लॉगिंग से कमाई करने का सबसे लोकप्रिय जो तरीका है वह होता है गूगल ऐडसेंस। जब आपके ब्लॉग पर अच्छा ट्रैफिक आने लगता है तो आप अपनी वेबसाइट को गूगल एडसेंस से जोड़ सकते हैं। उसके बाद में गूगल आपको आपके ब्लॉग पर विज्ञापन देगा और इस विज्ञापन से आप की कमाई होती जाएगी। अगर विज्ञापन पर कोई  क्लिक करके विजिट करता है, तो आपको पैसे मिलते हैं, आजकल ज्यादातर नए ब्लॉगर सबसे पहले ऐडसेंस अप्रूवल के लिए कोशिश करते हैं।

Affiliate Marketing से कमाई

दूसरे ऑप्शन की बात करें एफिलिएट मार्केटिंग की यह भी सबसे ज्यादा कमाई देने वाली में से एक है। इसमें आप किसी भी कंपनी का प्रोडक्ट के लिंक को अपने ब्लॉक के अंदर लगाएंगे और जब कोई उस लिंक पर क्लिक करके प्रोडक्ट खरीदेगा, तो उसके बदले में आपको कमीशन मिलेगा इसको एफिलिएट मार्केटिंग कहा जाता है। आजकल बहुत सारी कंपनियों जैसे अमेजॉन, फ्लिपकार्ट, सॉफ्टवेयर टूल्स और भी बहुत सारी कंपनियां है जो ऑनलाइन प्रोडक्ट प्रोवाइड करती हैं, उनके दिए हुए प्रोडक्ट की लिंक को अगर आप अपने ब्लागिंग में ऐड करते हैं, और उसे पर क्लिक करके कोई प्रोडक्ट खरीदना है तो उसके बदले में आपको कमीशन मिलेगा।

 Sponsored Post से कमाई

अगर आपका ब्लॉग लोगों को पसंद आता है या फेमस हो जाता है ,तो कंपनी आपको अपने प्रोडक्ट का सर्विस का प्रमोशन करवाने के लिए कुछ पैसे देती हैं तो इसे स्पॉन्सर्ड पोस्ट कहा जाता है।
उदाहरण के लिए: जैसे आपका ब्लॉग टेक्नोलॉजी से जुड़ा है, तो कोई मोबाइल कंपनी आपसे अपने नए फोन के बारे में लेख यानी ब्लॉग लिखने के लिए संपर्क कर सकती है। इसके बदले में वह आपको कुछ पैसे देंगे। इसी को स्पॉन्सर पोस्ट कहा जाता है।

खुद का प्रोडक्ट बेचना
अगर आप ब्लॉगर हैं और अपने ब्लॉक के जरिए खुद के डिजिटल प्रोडक्ट सेल करना चाहते हैं तो उसका लिंक आप अपने ब्लॉग के अंदर दे सकते हैं।
डिजिटल प्रोडक्ट जैसे:
ईबुक
ऑनलाइन कोर्स
डिजाइन टेम्पलेट
फोटो प्रीसेट
वीडियो एडिटिंग फाइल
ग्राफिक डिजाइनिंग फाइल
आदि। और अगर आपके पास में कोई बेहतरीन स्हैकिल तो आप ब्लॉग के माध्यम से अपना प्रचार आसानी से कर सकते हैं।

Freelancing से कमाई

आज की इंटरनेट की दुनिया में अगर आप ग्राफिक डिजाइनिंग वीडियो एडिटिंग वेबसाइट डिजाइनिंग जैसी स्किल जानते हैं तो आप ब्लॉक के माध्यम से आपको क्लाइंट भी मिल जाते हैं।
उदाहरण के लिए जैसे आप यूट्यूब पर थंबनेल डिजाइन बनाए और उसका ब्लॉक लिख दिया तो, आपका काम देखकर आपका डिज़ाइन देखकर लोग बनवाने के लिए आपसे संपर्क करेंगे

ब्लॉगिंग शुरू कैसे करें?
अब बात आती है ब्लॉगिंग शुरू कैसे करें? देखिए यह कोई बहुत बड़ी बात नहीं है इसके लिए आपको कुछ बेसिक चीजों का ख्याल रखना होगा।
जैसे सही टॉपिक टेक्नोलॉजी, एजुकेशन, हेल्थ, फाइनेंस, गेमिंग, टूल्स सोशल मीडिया टिप्स जैसी टॉपिक ले सकते हैं।

Domain और Hosting खरीदें
ब्लॉगिंग शुरू करने के लिए आपको एक डोमिन लेना पड़ेगा और एक होस्टिंग की जरूरत पड़ेगी। इसमें डोमेन आपकी वेबसाइट का नाम होता है उदाहरण के लिए जैसे, rohit.com, होस्टिंग हो जगह होती है जहां आपका सारा कंटेंट स्टोर किया जाएगा।

WordPress इंस्टॉल करें
आजकल ज्यादा तो लोग वर्डप्रेस का इस्तेमाल कर रहे हैं क्योंकि इस चलाना काफी आसान होता है और इसमें बहुत सारे फीचर्स भी मिलते हैं। इसी के अंदर SEO किया जाता है, अगर आपने SEO हो बहुत ढंग से कर लिया है तो आपका ब्लॉक सबसे ऊपर गूगल में दिखाई देगा यानी रैंक करेगा। आज ज्यादातर ब्लॉगर WordPress का इस्तेमाल करते हैं क्योंकि इसे चलाना आसान होता है और इसमें बहुत सारे फीचर्स मिलते हैं।

Freelancing से कमाई

आपको बता दें कि ब्लॉगिंग करने में तुरंत सफलता नहीं मिलती है, कई लोगों को 6 महीने लग जाते हैं कई लोगों को साल भर मेहनत करनी पड़ती.है। इसके लिए आपको धैर्य रखना बहुत जरूरी है, लेकिन अगर आप ढंग से करते हैं तो आप अच्छा पैसा ब्लॉगिंग के माध्यम से कमा सकते हैं।

लेकिन ध्यान देने वाली बात है आपका कंटेंट क्वालिटी अच्छी होनी चाहिए, ताकि लोगों को समझ में आए और बिल्कुल जेनुइन जानकारी होनी चाहिए। इससे लोगों का विश्वास बढ़ता रहेगा और आपकी वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ता रहेगा। हमेशा एक ऐसा ब्लॉग लिखें जिसमें एक समस्या का समाधान दिखाई दे। हर दिन ब्लॉग पोस्ट लिखे, सोशल मीडिया के माध्यम से जैसे व्हाट्सएप फेसबुक इंस्टाग्राम आज के माध्यम से लोगों तक पहुंचाएं।

निष्कर्ष (Conclusion)
तो दोस्तों यह थी ब्लॉगिंग के बारे में टिप्स क्या ब्लॉगिंग कैसे कर सकते हैं क्या-क्या चीजों की आवश्यकता होती है? किस टॉपिक पर ब्लॉगिंग लिखना चाहिए? पूरी जानकारी मैंने यहां पर आपको दिया है। अब कमाई की बात करें तो आप इसमें कम से कम 5 से 10 हजार रुपए महीना स्टार्टिंग में कमा सकते हैं। कुछ ब्लॉगर तो लाखों रुपए की भी कमाई कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है सारी जानकारी आपको समझ में आ गई होगी चलिए फिर मिलते हैं एक नए टॉपिक के साथ तब तक के लिए अपना ख्याल रखिए और अगर आप इंटरेस्ट रखते हैं तो आज ही मन स्थिर करके ब्लॉगिंग शुरू कर दीजिए। आने वाले समय में इससे काफी फायदा मिलेगा। नमस्कार दोस्तों।

Leave a Comment