दोस्तों आज की दुनिया में AI एक बहुत बड़ा अविष्कार है, जिसके माध्यम से बड़े-बड़े काम कम समय में हो जाते हैं। 19 मई 2026 को Google के इवेंट में हर किसी को उन नए फीचर्स और प्रोडक्ट्स की पहली झलक देखने को मिली जिनको कंपनी यूजर्स और एंटरप्राइजेस के लिए रोल आउट करने जा रही है। गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने Keynote सेशन की शुरुआत की और ‘Docs Live’ जैसे नए AI टूल्स के लिए बताया। साथ ही, कंपनी ने यूजर्स के लिए Gemini 3.5 सीरीज के मॉडल्स की भी जानकारी दी जो लोगों को काफी अच्छा लगा। आइये जानते है क्या कुछ है नया?
Gemini 3.5 Series और Gemini Omni की एंट्री
इस इवेंट के दौरान कंपनी ने Gemini 3.5 series को भी लॉन्च किया। Gemini 3.5 series के इस सक्सेसर के लेटेस्ट मॉडल्स एजेंटिक कैपेबिलिटीज और कोडिंग परफॉर्मेंस में बड़े अपडेट लेकर आते हैं। आपको बता दें कि इस समय गूगल जेमिनी एप और सर्च में ‘AI Mode’ के जरिए Gemini 3.5 Flash मॉडल को ग्लोबली हर किसी के लिए रोल आउट कर रहा है। जो AI डेवलपर की एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।
Google का कहना है कि Gemini 3.5 Flash 4 गुना फास्ट स्पीड से परफॉर्मेंस को डिलीवरी करता है।
जो काफी बढ़िया है। कंपनी का दावा है कि 3.5 फ्लैश एजेंटिक परफॉर्मेंस के लिए ‘MCP Atlas’ और ‘Toolathlon’ बेंचमार्क्स में Claude Sonnet 4.6, Claude Opus 4.7 और GPT-5.5 को पीछे कर दे रहा है।
Gemini 3.5 Flash
आउटपुट जनरेशन के लिए 289 Token Per Second की स्पीड के साथ Claude Opus 4.7 और GPT-5.5 से कहीं आगे बताया जा रहा है। कंपनी ने बताया, ‘Gemini 3.5 Flash हमारा इस समय तक का सबसे बढ़िया एजेंटिक और कोडिंग मॉडल बना हुआ है। इस मॉडल का सबसे बड़ा USP इसका एजेंटिक परफॉर्मेंस नजर आता है। कंपनी ने बताया कि ये मॉडल एंटीग्रैविटी प्लेटफॉर्म को एक्सेस करके सिर्फ 12 घंटे में एक पूरी तरह से फंक्शनल ऑपरेटिंग सिस्टम जनरेट करने में कामयाब रहा। इसके लिए पैरेलल तरीके से 93 एजेंट्स का इस्तेमाल किया गया और API कॉस्ट में यानी लगभग 98,000 रुपये से भी कम का खर्च आया।
आइए अब बात करें Gemini Omni की,
दोस्तों, ये गूगल का पहला वीडियो जनरेशन मॉडल है जो एक सिंगल Prompt में मल्टीमॉडल इनपुट को कंबाइन कर देता है। इसका मतलब है कि एक सिंगल Prompt में वीडियो, ऑडियो, टेक्स्ट और इमेजेस शामिल हो सकते हैं, जो की बहुत ही अच्छी सुविधा है। इसके द्वारा क्रिएटर को वीडियो एडिटिंग करने का सुविधा भी मिल जाएगी। इस मॉडल से आप कैरेक्टर ऑब्जेक्ट और बैकग्राउंड सहित पार्टिकुलर एलिमेंट को भी चेंज कर सकते हैं।
निष्कर्ष (Conclusion)
तो यह थी Ai की कुछ खास उपलब्धि, आगे आने वाले समय में यह और भी खास हो जाएगी। Ai माध्यम से लोगों का काम काफी काम आसान हो रहा है खासकर क्रिएटर को सबसे बड़ा फायदा हो रहा है। यह जानकारी आपको कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताइए और भी आने वाले अपडेट के लिए फॉलो कर लीजिए। फिर मिलते हैं एक नई अपडेट के साथ तब तक के लिए अपना ख्याल रखिए नमस्कार।