दोस्तों, पथरी जिसे मेडिकल भाषा में किडनी स्टोन कहा जाता है एक दर्दनाक समस्या जैसी बीमारी होती है यह शरीर के अंदर खासकर गुर्दे या मूत्र नली के यह छोटे-छोटे क्रिस्टल यानी कणों से मिलकर बनती है जो समय के अनुसार काफी कठोर हो जाती है। आईए जानते हैं इसका इलाज व बचाव कैसे किया जा सकता है। यहां पर सबसे पहले हम पथरी क्यों होती है इसका कारण समझेंगे।
क्यों होती है पथरी?
1. पानी की कमी (Dehydration)
दोस्तों पथरी होने का सबसे बड़ा कारण है पानी का कम पीना। जब हम और आप पर्याप्त मात्रा में पानी पीते हैं तो यूरिन गाढ़ा हो जाता है और उसमें मौजूद खनिज जमा होने लगता है जो पथरी बना देते हैं। इसलिए कोशिश करना चाहिए कि ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पानी पीएं।
2. ज्यादा नमक और प्रोटीन का सेवन
ज्यादा नमक और जानवरों से मिलने वाले मांस अण्डे का ज्यादा सेवन करने से किडनी में कैल्शियम और यूरिक एसिड की मात्रा ज्यादा बढ़ जाती है, जिसकी वजह से पथरी बनने की संभावना रहती है, ऐसे में इन सब आहार को थोड़ा कम करना चाहिए।
3. कैल्शियम और ऑक्सलेट का असंतुलन
कुछ लोगों में कैल्शियम और ऑक्सलेट का संतुलन काफी ज्यादा हो जाता है। जैसे पालक चाय चॉकलेट जैसे खाद्य पदार्थ को खाने में यह दिखाई देता है जो कैल्शियम के साथ में मिलकर पथरी को जन्म देता है।
पथरी होने के कुछ अन्य कारण
4. आनुवंशिक कारण (Genetic)
आनुवांशिक कारण अगर आपके परिवार में किसी को भी पथरी की समस्या होती है या हुई हो तो भी आपको यह समस्या हो सकती है क्योंकि यह आनुवांशिक कारण हो सकते हैं।
5. मोटापा और खराब जीवनशैली
मोटापा और अनियमित खानपान पथरी बनने के कारण होते हैं जिसे शरीर की गतिविधि पर काफी फर्क पड़ता है और यह पथरी को उत्पन्न करते हैं।
6. कुछ बीमारियाँ और दवाइयाँ
दोस्तों आपके द्वारा चल रही दवाइयां डायबीटीज हाई ब्लड प्रेशर या कुछ विशेष दवाइयां के कारण भी पथरी बन सकती है।
पथरी के लक्षण (Symptoms)
कमर या पेट के निचले हिस्से में तेज दर्द होना।पेशाब करते समय जलन या दर्द होना।
बार-बार पेशाब करना
पेशाब के साथ खून आना
जी मतली या उल्टी का होना
पेशाब का रंग गहरा होना आदि।अगर
पथरी छोटी होती है, तो कई बार यह बिना ज्यादा दर्द के यूरिन के जरिए निकल जाती है, लेकिन बड़ी पथरी काफी दर्द देती है।
आईए जानते हैं पथरी कितने प्रकार की होती है?
पथरी के प्रकार
कैल्शियम स्टोन – सबसे आम पथरी है
यूरिक एसिड स्टोन – अधिक प्रोटीन खाने वालों में
स्ट्रूवाइट स्टोन – संक्रमण के कारण होती है
सिस्टीन स्टोन – दुर्लभ, आनुवंशिक कारण से होता है।
पथरी का इलाज कैसे संभव है आईए जानते हैं।
दोस्तों कौन चाहता है कि हम किसी बीमारी से उलझे लेकिन आम जीवन में भाग दौड़ भरी जिंदगी के अंदर पूरी तरीके से ध्यान नहीं देते हैं और वही आगे चलकर एक बड़ी बीमारी का कारण बन जाता है इसी के चलते आज हम पथरी को कैसे कंट्रोल किया जा सकता है किसी विषय पर चर्चा करेंगे।
1. ज्यादा पानी पीना
दोस्तों छोटी पथरी को बाहर निकालने के लिए सबसे आसान उपाय ही है कि ज्यादा से ज्यादा पानी पिए दिन दिन भर में काम से कम 4 से 5 लीटर पानी पीना चाहिए इससे आपकी छोटी पथरी आसानी से गल जाएगी।
2. दवाइयाँ (Medicines)
अगर हम डॉक्टर के पास जाते हैं तो हमें पथरी से दर्द ना हो इसके लिए कुछ दवाइयां सेवन करने के लिए देते हैं दवाइयां के द्वारा कुछ दर्द को ठीक किया जा सकता है लेकिन इसके साथ-साथ खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। कुछ डॉक्टर तो दवाइयां से पथरी गलाने का भी दावा करते हैं।
यहां पर हम आपको कुछ घरेलू उपाय जो आयुर्वेद में पथरी के लिए सबसे उच्च कोटि के उपाय माने जाते हैं उनको यहां पर साझा कर रहा हूं इस पर भी जरूर ध्यान दीजिए।
3. आयुर्वेदिक और घरेलू उपाय
नारियल पानी – यह किडनी को साफ करता है।
नींबू पानी – यह साइट्रिक एसिड पथरी को तोड़ने में काफी मदद करता है।
तुलसी की पत्ती – यह पथरी निकालने में सहायक होते हैं।
गोकशुर – यह किडनी के लिए लाभदायक होता है।
अगर आपकी पथरी काफी बड़ी है उसके लिए मैं आपको मेडिकल प्रक्रिया भी यहां पर बताने वाला हूं इसके लिए इन प्रक्रिया को फॉलो करके आप निजात पा सकते हैं।
लिथोट्रिप्सी – शॉक वेव से पथरी तोड़ी जा सकती है।
यूरेटरोस्कोपी – अंदर कैमरा डालकर पथरी निकाली जाती है।
सर्जरी – बहुत बड़ी पथरी के लिए होती है।
पथरी से बचाव कैसे करें?
यहां पर हम पथरी के बचाव के लिए कुछ कुछ मुख्य बिंदु पर चर्चा करेंगे। आपको इसे फॉलो करना है।
पथरी से बचाव के लिए भरपूर पानी पिए दिन में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए ।
1. संतुलित आहार का सेवन करें
2. नमक का सेवन कम करें।
3. जंक फूड या फास्ट फूड से बचें।
4. ज्यादा प्रोटीन का सेवन न करें जैसे मांस मुर्गा अंडा मछली आदि।
5. ऑक्सलेट वाले खाद्य पदार्थ सीमित मात्रा में खाएं ।
6. पालक, चॉकलेट, चाय, टमाटर का सेवन सीमित मात्रा में ही करें।
7. नियमित व्यायाम करने की कोशिश करें।
8. हम हर रोज 30 मिनट वॉक या हल्की एक्सरसाइज करें।
9. समय-समय पर डॉक्टर से जांच कराएं।
10. अगर आपको पहले पथरी हो चुकी है, तो नियमित चेकअप कराते रहें।
निष्कर्ष (Conclusion)
दोस्तों पथरी कहने को तो मात्र एक आम बीमारी है लेकिन अगर गंभीर समस्या यह बन जाती है तो आपके जीवन को कठिनाई में डाल देता है। इसका मुख्य कारण पानी कम पीना गलत खान-पान और संतुलित आहार न करना। समय पर इलाज न होना यह इसके मुख्य कारण होते हैं। अगर समय-समय पर चेकअप कराते रहें खान-पान पर ध्यान दें ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पानी पिए तो यह समस्या कभी नहीं आ सकती है। अगर आप रोज पर्याप्त मात्रा में पानी पीते हैं, स्वस्थ आहार लेते हैं नियमित डॉक्टर से जांच करवाते हैं तो पथरी की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाती है।
दोस्तों मुझे उम्मीद है कि यह जानकारी आपको पसंद आई होगी एक नए ब्लॉग़ में तब तक के लिए अपना ख्याल रखिए स्वस्थ रहिए मस्त रहिए