शराब की लत होगी छु मंतर अपनाएं ये तरीके

दोस्तों शराब की लत से छुटकारा पाने के लिए जरूरी है कि आप अपने आप को अलर्ट करें। शराब से छुटकारा पाने के लिए मजबूत इच्छा शक्ति और सही तरीके अपनाना बहुत जरूरी है। दोस्तों यह सिर्फ एक समस्या नहीं बल्कि एक गंभीर स्वास्थ्य का मामला होता है आज हम इसके बारे में विस्तार से उपाय बताएंगे, जिससे आप शराब की लत से बाहर आ सकते हैं।

समस्या को स्वीकार करना

सबसे पहले आपको महत्वपूर्ण कदम उठाना होगा यह मान लेना है कि आपको शराब की समस्या है। और जब तक आप इस समस्या को नहीं मानेंगे समाधान भी नहीं निकल पाएगा। आपको खुद से ईमानदारी से सोचना होगा कि आपका स्वास्थ्य और आपके रिश्तों पर यह असर डाल रही है कि नहीं। अगर आप अपने आप को महसूस करते हैं कि हमारे शराब पीने से रिश्तो में मजबूती नहीं रह गई है, शरीर में समस्या आ रही है तो बिल्कुल ठान लें की मुझे शराब छोड़ना है।

स्पष्ट लक्ष्य बनाएं

एक लक्ष्य निर्धारित करें और तय करें कि आप शराब पूरी तरह छोड़ना चाहते हैं, या धीरे-धीरे छोड़ना चाहते हैं। एक निश्चित लक्ष्य बनाना बहुत जरूरी है क्योंकि अगर आपका लक्ष्य बना रहेगा तो छोड़ने में कोई प्रॉब्लम नहीं होगा।
लक्ष्य बनाएं कि मैं अगले 30 दिनों तक शराब नहीं पियूंगा।
लक्ष्य बनाएं कि मैं हफ्ते में सिर्फ एक बार ही शराब पीऊंगा।
इस तरह से लक्ष्य निर्धारित करने पर भी आपका शराब पीने का लेवल कम हो जाएगा।

शराब से होने वाली समस्या को पहचाने

दोस्तों शराब पीने के कई कारण होते हैं जैसे तनाव अकेलापन दोस्तों का दबाव या कोई खास माहौल जैसा स्थिति होना, ऐसे में शराब लोग पीते हैं। यह आपको डिसाइड करना है कि आप तनाव में ज्यादा रहते हैं तब पीते हैं कि आप दोस्तों के साथ साथ में बैठने पर पीते हैं। या कुछ खास दोस्तों के साथ ही पीते हैं इन स्थितियों से बचाना या उनका विकल्प ढूंढना आपके लिए बहुत जरूरी होगा। धीरे-धीरे कम करें यदि अचानक छोड़ना कठिन हो जाता है तो, अगर आप लंबे समय से शराब की लत में है तो अचानक छोड़ना मुश्किल हो सकता है ऐसे में रोजाना की मात्रा कम करें हल्की ड्रिंक से शुरुआत करें शराब के बीच में पानी या जूस या कोल्ड ड्रिंक मिलाएं।

स्वस्थ विकल्प का चयन करें।

अगर आपको शराब से छुटकारा पाना है तो शराब की जगह कोई और विकल्प अपनाए।
1. नींबू पानी, 2. नारियल पानी
3. चाय, कॉफी, 4. फल या जूस

खुद को इनाम दें-
जब आप अपने आप को लक्ष्य की तरफ हासिल करते हैं तो अपने आप को इनाम दें इनाम के तौर पर कोई पसंदीदा चीज खरीदें कहीं घूमने निकल जाए खुद की तारीफ करें और लोगों से अपनी बातों को साझा करें।

ज्यादा व्यस्त रहें

खाली समय अक्सर लत को बढ़ाता है, खुद को ज्यादातर व्यस्त रखें एक्सरसाइज करें योगा क्लासेस ज्वाइन करें, नई हॉबी सीखें जैसे पेंटिंग म्यूजिक पढ़ाई और दोस्तों के साथ समय ज्यादा बिताए।
अपने परिवार और दोस्तों के बीच में कोशिश करके बताएं कुछ नई चीजों के बारे में बात करें और छोटी-छोटी खुशियां साझा करें। जहां पर लोग कहानी साझा करते हैं वहां पर एक दूसरे की मदद करें जिससे शराब की लत बहुत ही जल्दी ठीक हो जाएगी।

अगर आपको लगता है कि आप खुद से नहीं छोड़ पा रहे हैं तो आप डॉक्टर या किसी काउंसलर की मदद ले सकते हैं। कुछ मामलों में दवाइयां का उपयोग भी किया जाता है यह दवाइयां शराब पीने की इच्छा को कम करती हैं, लेकिन इन्हें केवल डॉक्टर की सलाह से ही लेना चाहिए नहीं तो इन दवाइयां का दुष्प्रभाव भी हो सकता है।

अगर आप कभी-कभी फिर से पी लेते हैं, तो खुद को दोष न दें। यह रिकवरी का हिस्सा हो सकता है। जरूरी यह है कि आप फिर से प्रयास करें और अपनी गलती से सीखें।

मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें

कई बार शराब की लत में संबंध खराब हो जाता है तनाव रहता है डिप्रेशन या चिंता होती रहती है ऐसे में आपको ध्यान करने की जरूरत है गहरी सांस लेने की तकनीक अपनाएं सुबह उठकर योग करें गहरी सांस लें और अंदर की तरफ खींची जरूरत पड़ने पर मनोवैज्ञानिक से सलाह ले अपनी दिनचर्या को बदलें पुरानी आदतों को पूरी तरीके से नहीं करना सीखें अगर आप शाम को शराब पीते थे तो उसे समय कहीं किसी काम को करने निकल जाए या कोई दूसरा काम करें खाने का मतलब अपनी पुरानी आदतों को छोड़ने के लिए कुछ नई आदतों का शुरुआत करें दिनचर्या को बदलें।

निष्कर्ष (Conclusion)
कुल मिलाकर शराब छोड़ने एक दिन का काम नहीं होता है बल्कि यह प्रक्रिया होती है जिसमें कुछ समय देना पड़ता है धैर्य और निरंतर प्रयास की जरूरत होती है कुछ नए काम की शुरुआत करना होता है छोटी-छोटी कम आपको सफलता की ओर ले जाएंगे अगर आप सच्चे मन से कोशिश करते हैं तो निश्चित इस लक्ष्य से आप छुटकारा पा सकेंगे उम्मीद है यह जानकारी आपको पसंद आई होगी फिर मिलते हैं आपको एक नए ब्लॉक में तब तक के लिए अपना सेहत का ख्याल रखिए नमस्कार।

Leave a Comment