दोस्तों कार चलाना तो हर किसी की पसंद होता है और कार हर किसी का एक सपना होता है, लेकिन अगर आपके पास में कार है या बाइक है तो उसके टायर जब 5 साल पुराने हो जाते हैं तो उसमें खतरा महसूस होने का डर रहता है। इस मौके पर टायर को नजरअंदाज करना बहुत खतरनाक हो सकता है। अगर टायर अंदर से कमजोर होते हैं भले ही वह बाहर से ठीक-ठाक दिखते हो, कैसे सुधारा जा सकता है कैसे सही किया जा सकता है आज के ब्लॉग़ में हम जानेंगे।
हर 5 साल में बदलें टायर!
दोस्तों, कार हो या बाइक हो टायर एक महत्वपूर्ण अंग होता है, इन्हीं के द्वारा गाड़ी को सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है इन्हीं की वजह से गाड़ियां सड़कों पर रफ्तार भरती हैं। ऐसे में अगर टायर आपका खराब हो जाए या पुराना हो जाए तो वह फिसल सकता है। अंदर से कमजोर हो सकता है, और हाई स्पीड पर टायर फट भी सकता है जिसके कारण एक बड़ा हादसा हो सकता है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक जब टायरों के इस्तेमाल के 5 साल पूरे हो जाएं तो, साल में कम से कम एक बार किसी मैकेनिक से उसकी जांच जरुर करा ले, यह जांच इसलिए भी जरूरी होती है क्योंकि कई बार अंदरूनी कमियां भी आंखों से दिखाई नहीं देती जिसके कारण हादसा भी हो सकता है। इसलिए कोशिश करें कि काम 5 साल में काम से कम एक बार टायर को एक अच्छे मैकेनिक से चेक करवाये।
दोस्तों अगर आपका टायर ऊपर से फिट दिखाई देता है और अंदर से अनफिट है तो आप सिर्फ टायर के मोटाई का अंदाजा लगाकर ही ना रह जाए। कहा जाता है कि 5 साल के बाद टायर के रबड़ में बारीक दरारें आने शुरू हो जाती हैं और जो ग्रिप होती है वह सड़क की पकड़ में कमजोर दिखने लगती है।
मौसम के साथ चेक करें टायर!
मौसम और समय के हिसाब से सूरज की रोशनी अधिक गर्मी और ज्यादा नमी की बनावट भी टायर को बदल देती है। इससे रबर सख्त हो जाता है और टायर के फटने का जोखिम ज्यादा हो जाता है यहां पर ध्यान देने वाली बात यह है की गाड़ी की स्टेफनी टायर पुरानी और कमजोर हो सकती है। इसलिए कभी ना कभी स्टेफनी को भी चेंज करके रोड पर चलाना चाहिए।
अब बात करते हैं टायर को कब बदलना चाहिए? देखिए टायर बदलने का कोई फिक्स समय नहीं होता है लेकिन अगर आप 5 साल पुरानी टायर को उपयोग कर रहे हैं, तो उसमें आपको ग्रिप कम लगेगी हवा बार-बार कम होगी। उसके तुरंत जांच करवाएं और यही संकेत है कि आपको टायर बदल देना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो कोई बड़ी समस्या भी आपके साथ में हो सकती है टायर को लेकर।
निष्कर्ष (Conclusion)
अगर आप कुछ पैसे बचाने के चक्कर में यह रिस्क ले रहे हैं पुराने टायरों को ही चलाया जाए तो खतरनाक हो सकता है। कार मलिक अक्सर इंजन और सर्विस पर ही ध्यान देते हैं, लेकिन टायरों की उम्र हालत को नजरअंदाज करते हैं जो बिल्कुल भी सही नहीं है। कार के टायर को भी हमेशा चेक करते रहना चाहिए कहीं उनमें कोई खराबी तो नहीं आई है।
उम्मीद है कार के टायर या बाइक के टायर के बारे में यह जानकारी आपको समझ में आई होगी की टायर को कब बदलना चाहिए टाइम न बदलने से क्या नुकसान होता है। इस जानकारी को ज्यादातर लोगों तक शेयर करें। बहुत जल्द ही मिलते हैं आपसे एक नए ब्लॉग में तब तक के लिए नमस्कार।