दोस्तों, आज का युग एक इंटरनेट का युग है, और यह इंटरनेट जिसने पूरी दुनिया को एक ग्लोबल विलेज में बदल दिया चाहे शिक्षा हो या व्यापार हो मनोरंजन हो या अपनों से जुड़ना सब कुछ इंटरनेट के जरिए आसान हो रहा है। तो लिए विस्तार से जान लेते हैं कि इंटरनेट क्या है? और यह तकनीक कैसे काम करती है पूरी जानकारी आपको इस ब्लोग में मिलने वाली तो चलिए शुरू करते है।
1. इंटरनेट क्या है आइये जाने?
दोस्तों, इंटरनेट का पूरा नाम Interconnected Network है। इसे सरल शब्दों में कहें तो यह दुनिया भर के करोड़ों कंप्यूटरों, सर्वरों, स्मार्टफोन्स और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का एक विशाल नेटवर्क है जो एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं।
दोस्तों, यह है किसी खास व्यक्ति या संस्था से जुड़ा हुआ नहीं है यह दुनिया में छोटे-बड़े नेटवर्कों का एक समूह है, जो कुछ नियमों के आधार पर हम लोगों के बीच में सूचनाओं का आदान-प्रदान करता है।
2. इंटरनेट का इतिहास
दोस्तों, इंटरनेट की शुरुआत 1960 के दशक में अमेरिकी रक्षा विभाग के ARPANET (Advanced Research Projects Agency Network) से हुई थी। शुरुआत में इसका मतलब केवल शैक्षणिक और सैन्य डेटा साझा करना था। इसके बाद में 1989 में Tim Berners-Lee ने WWW का आविष्कार किया, जिसने इंटरनेट को आम जनता के लिए बिलकुल आसान और सुलभ बना दिया है।
3. इंटरनेट कैसे काम करता है?
दोस्तों, अक्सर लोगों को लगता है कि इंटरनेट सैटेलाइट के माध्यम से चलता है, लेकिन यह एक बहुत बड़ी गलतफहमी है। वास्तव में, इंटरनेट का 90% से ज्यादा डेटा समुद्र के नीचे बिछी हुई “सबमरीन केबल्स” के जरिए एक देश से दूसरे देश तक पहुँचता है।
इंटरनेट के काम करने की प्रक्रिया को हम तीन मुख्य चरणों में समझ सकते हैं-
(क) डेटा स्टोर करना (The Server)
दोस्तों इंटरनेट पर आप जो भी जानकारी देखते हैं जैसे की फेसबुक हो गया यूट्यूब इंस्टाग्राम गूगल पर सर्च करते हैं। वह कहीं ना कहीं एक शक्तिशाली कंप्यूटर में सुरक्षित डाटा स्टोर रहता है जिसे सर्वर कहा जाता है, दोस्तों यह सर्वर 24 घंटे हमेशा ऑन रहता है जिसकी मदद से आपको एक क्लिक में ही जानकारियां मिल जाती है।
ख) दोस्तों अगर आप अपने फोन में या कंप्यूटर में जब कोई भी वेबसाइट ओपन करते हैं तो वह रिक्वेस्ट आपके कंप्यूटर से होकर इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर जैसे कि आपका जिओ, एयरटेल, बीएसएनएल के पास जाता है। उसके बाद वहां से यह रिक्वेस्ट फाइबर के जरिए उस सर्वर तक पहुंचती है जहां डाटा स्टोर किया जाता है।
(ग) डेटा प्राप्त करना या दिखाना
वहां पर सर्वर उस रिक्वेस्ट को प्रक्रिया में डालता है और जानकारी कुछ छोटे-छोटे डाटा पैकेज में तोड़कर आपका डिवाइस तक भेजता है, आपका डिवाइस उस पैकेज को जोड़कर पूरी वेबसाइट या वीडियो आपको दिखा देता है।
इंटरनेट के मुख्य तकनीकी स्तंभ कौन कौन से हैं?
4. इंटरनेट के संचालन
के लिए कुछ तकनीकी नियमों और पहचानों की आवश्यकता होती है-
IP Address जैसे आपके घर का एक पता होता है, ठीक वैसे ही इंटरनेट से जुड़े हर डिवाइस का एक अनोखा नंबर होता है जिसे IP Address कहा जाता हैं। उदाहरण के लिए -192.168.1.1
DNS (Domain Name System)- हम कंप्यूटर की तरह अंकों (IP Address) को याद नहीं रख सकते, इसलिए हम ‘https://www.google.com/search?q=google.com’ जैसे नाम को याद रखते हैं। DNS का काम इस नाम को IP Address में बदलना है। इसको इंटरनेट की “फोन बुक” भी कहा जाता है।
Protocols (TCP/IP)- ये इंटरनेट के नियम हैं जो तय करते हैं कि डेटा को कैसे भेजा जाएगा और कैसे प्राप्त किया जाएगा ताकि उसमे किसी भी तरह की गलती न हो।
5. इंटरनेट के कितने प्रकार होते हैं-
1. Broadband- यह फाइबर ऑप्टिक या तांबे के तारों के जरिए हाई-स्पीड इंटरनेट भेजता है।
2. WiFi- यह रेडियो तरंगों का उपयोग करके वायरलेस तरीके से इंटरनेट भेजता है।
3. Mobile Data (4G/5G)- यह मोबाइल टावरों के द्वारा सेलुलर नेटवर्क का यूज़ करता है।
4.Satellite Internet- यह उन इलाकों में इस्तेमाल होता है जहाँ तार बिछाना संभव नहीं होता है
6. इंटरनेट के फायदे और नुकसान
6. फायदे क्या हैं इसके?
दोस्तों इंटरनेट के बहुत सारे फायदे हैं जैसे सूचना का भंडार, दुनिया की किसी भी तरह की जानकारी एक क्लिक में आपको मिल जाती है। उसके बाद शिक्षा के क्षेत्र में ई-लर्निंग और ऑनलाइन क्लासेस की सुविधा को काफी आसान बना दिया है। बैंकिंग की बात करें तो ई-कॉमर्स, घर बैठे बैठे पैसे ट्रांसफर करना और शॉपिंग करना, काफी आसान हो गया है। मनोरंजन की दुनिया में वीडियो म्यूजिक और गेम असीमित विकल्प प्रदान करता है। संचार मेल व्हाट्सएप और वीडियो कॉल के जरिए दुनिया के किसी भी कोने में आप बात कर सकते हैं, और कोई भी सूचना आप चुटकियों में प्राप्त कर सकते हैं।
7 . इंटरनेट के नुकसान
अब दोस्तों इंटरनेट के नुकसान के बारे में बात करें तो इंटरनेट के द्वारा साइबर अपराध हैकिंग डाटा चोरी और ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा काफी बढ़ गया है, समय की बर्बादी काफी हो रही है, सोशल मीडिया और गेमिंग की लत लोगों को उनकी जिंदगी तक छीन ले रही है। फेक न्यूज़ इंटरनेट पर गलत सूचना बहुत तेजी से फैली रहती है। और स्वास्थ्य पर काफी प्रभाव पड़ता है लंबे समय तक स्क्रीन देखने से आंखों और मानसिक स्वास्थ्य पर भी काफी असर पड़ता है। इसलिए इसका कुछ नुकसान भी है।
निष्कर्ष (Conclusion)
दोस्तों कुल मिलाकर इंटरनेट मानव की दुनिया में सबसे क्रांतिकारी आविष्कारों में से एक है। इंटरनेट के द्वारा ही सूचनाओं के आदान-प्रदान के तरीकों को बदला गया है, इसने हमारे जीवन जीने के ढंग को भी काफी तरीके से बदल दिया है। हालांकि इसके कुछ दुष्प्रभाव भी है, लेकिन यदि इसका सही और सुरक्षित तरीके से उपयोग किया जाता है तो, यह प्रगति की ओर सबसे बड़ा साधन है, आने वाले समय में इंटरनेट और भी शक्तिशाली हमारे जीवन को बना सकता है लेकिन बस इसका उपयोग एक बेहतर ढंग से होना चाहिए।