दोस्तों भारत देश में पिछले कुछ सालों से कारों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, इसके बावजूद भी देश में अनुभवी चालक की कमी हो रही है। कार खरीदने के साथ-साथ कुछ जानकारियां होती है जो बहुत ही अहम होती है, और यह जानकारी हर कार चालक को जानना बहुत जरूरी है। कई बार होता है कि कार ड्राइव करते समय छोटी-छोटी गलतियों के कारण काफी बड़ा नुकसान हो जाता है, जिससे हमारे रोजमर्रा के जरूरत पर भी असर पड़ता है।
आज के ब्लॉग में हम बात करेंगे क्लच प्लेट के बारे में क्लच प्लेट कई कारों की काफी जल्दी खराब हो जाती है और इसमें कहीं ना कहीं कार चालक का एक्सपीरियंस ना होना या जानकारी ना होना इसके कारण होती है। आज हम जानेंगे कैसे आप अपने कार के क्लच प्लेट को सुरक्षित रख सकते हैं, और बेफिजूल खर्चों से बच सकते हैं तो चलिए शुरुआत करते हैं आज का ब्लॉग।
क्लच को बार-बार ना दबाएं
कई बार ड्राइवर कार चलाते समय एक पैर ब्रेक और रेस पर रखते हैं और दूसरा पर क्लच पर रखते हैं ।वहीं, क्लच पर रखा हुआ पैर स्थिर रहता है, हालांकि ब्रेक और रेस वाला पैर जरूरत पड़ने पर बदलता रहता है। इससे क्या होता है क्लच हल्का सा दबा हुआ रहता है, जिसके कारण कार की क्लच प्लेट खराब होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। इसलिए ध्यान देना चाहिए की क्लच पर पैर जरूरत पड़ने पर ही रखना चाहिए।
गियर को ध्यान से शिफ्ट करना
दोस्तों, हर एक चालक को हमेशा गियर को धीरे से शिफ्ट करना चाहिए कई बार जल्दबाजी में गियर शिफ्टिंग गलत हो जाती है जिसके कारण भी क्लच पर असर पड़ता है जिससे क्लच प्लेट खराब होने की संभावना रहती है। इसलिए ध्यान देना चाहिए की गियर शिफ्ट करने के दौरान सही शिफ्टिंग करें जिससे संतुलन बना रहे।
दोस्तों, आजकल के युवा लोग कई बार रोड पर निकलते समय रेस ज्यादा खींच देते हैं जिससे आसपास के लोग उसको देखने लगते हैं, देखने तक तो सही है लेकिन आपका नुकसान इसमें हो सकता है इसलिए दिखावे के चक्कर में कभी भी रेस नहीं लेना चाहिए इससे भी आपके क्लच प्लेट का नुकसान हो सकता है। लेकिन यह कार के क्लच प्लेट पर बुरा असर डालता है। अगर आपको गियर चेंज करना है तो एक-एक करके ही करें एक साथ में ज्यादा गियर ना लगाएं। जिससे आपकी जो क्लच प्लेट है वह काफी सुरक्षित रहेगी।
निष्कर्ष (Conclusion)
तो दोस्तों, आज के ब्लागिंग में हमने सीखा कि किस तरह से क्लच प्लेट को हम बचा सकते हैं, और अपनी कार को सुरक्षित रख सकते हैं अगर आपने इन बातों को अम्ल किया तो आपके कार का जो क्लच प्लेट है वह बिल्कुल सुरक्षित रहेगा और आप फिजूल खर्चे से बच सकते हैं।
उम्मीद है यह ब्लॉग आपको पसंद आया होगा अगर हां तो आप मुझे कमेंट करके जरूर बताएं फिर मिलते हैं एक नया ब्लॉग में तब तक के लिए नमस्कार।