भारत में ये सबसे बेहतरीन जगह, जहाँ आप एक बार जरुर जायें !

दोस्तों, भारत विविधता का देश है- हर सौ किलोमीटर पर यहाँ भाषा, पहनावा, संस्कृति और सबसे बढ़कर प्रकृति का रंग बदलता है। इसलिए यह देश दुनिया भर से पर्यटकों को आकर्षित करता है। यहाँ शांत पहाड़, विशाल रेगिस्तान, प्राचीन धरोहरें, विश्व प्रसिद्ध प्राकृतिक स्थान और अद्भुत वन्यजीवन हैं। भारत की हर जगह अनोखी है, इसलिए इसे घूमना एक अनमोल अनुभव है। नीचे भारत की कुछ सबसे अद्भुत और शानदार जगहों का विवरण  दिए गए हैं जिसको आप ध्यान से जरुर पढ़ें।

ताजमहल – आगरा, उत्तर प्रदेश
ताजमहल, दुनिया के सात अजूबों में से एक, मुगल वास्तुकला का सबसे भव्य और प्रेम की निशानी है। 17वीं शताब्दी में, शाहजहाँ ने अपनी प्यारी पत्नी मुमताज़ महल की याद में सफेद संगमरमर से बना यह स्मारक यमुना के किनारे बनाया था। ताजमहल का रंग कभी सुनहरा, कभी हल्का गुलाबी और कभी शांत सफेद होता है। यह दुनिया की सबसे सुंदर इमारतों में से एक है क्योंकि इसकी विशाल गुंबदें, महीन नक़्क़ाशी और अद्भुत समरूपता है।

2. जयपुर – राजस्थान
राजस्थान की राजधानी जयपुर “पिंक सिटी” के नाम से दुनिया भर में प्रसिद्ध है। यहाँ की हवेली, किले और राजसी महल इसकी पहचान हैं।

आमेर किला,
जल महल,
हवा महल,
सिटी पैलेस

जैसी जगहें यहाँ की शान हैं। जयपुर का स्थानीय बाज़ार, रंग-बिरंगी संस्कृति, राजस्थानी भोजन और पारंपरिक हस्तशिल्प इसे और भी खास बनाते हैं। यहाँ के किले इतिहास, वीरता और शाही शैली के साक्षी हैं।

3. कश्मीर – “धरती का स्वर्ग”

कश्मीर के बारे में कहा जाता है कि यदि धरती पर कहीं स्वर्ग है, तो यहीं है।
यहाँ की डल झील, गुलमर्ग, पहलगाम, सोनमर्ग और नुब्रा वैली प्रकृति की बेहतरीन सुंदरता प्रस्तुत करते हैं।
बर्फ से ढकी चोटियाँ, सेब के बाग, झरने, झीलें और शांत वातावरण मन को पूरी तरह शांति प्रदान करते हैं। कश्मीर की हाउसबोट में रात बिताना और शिकारा की सैर करना एक अविस्मरणीय अनुभव होता है।

4. लेह-लद्दाख साहस का दूसरा नाम है

 दोस्तों, लद्दाख अपनी ऊँची–ऊँची पहाड़ियों, मठों, झीलों और रोमांचक रास्तों के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ की पैंगोंग झील अपने बदलते रंगों के लिए दुनिया भर में मशहूर है। नुब्रा वैली के रेत के टीले और दो-कूबड़ वाले ऊँट इसकी अनोखी खूबसूरती बयां करते हैं।
लद्दाख बाइक राइडर्स के लिए स्वर्ग है। यहाँ का हर मोड़ आपको प्रकृति की अद्भुत कला का एहसास दिलाता है।

5. वाराणसी -सबसे प्राचीन शहर

वाराणसी विश्व के सबसे पुराने जीवित शहरों में से एक माना जाता है। यहाँ की गंगा आरती, काशी विश्वनाथ मंदिर और घाटों की आध्यात्मिकता हर यात्री को गहराई से प्रभावित करती है।
सुबह के समय नाव में बैठकर गंगा के तटों का नज़ारा ऐसा अनुभव है, जिसे शब्दों में बाँधना मुश्किल है। यहाँ समय धीमा लगता है और मन पूर्णतः शांत हो जाता है।

 6. केरल (God’s Own Country)

  1. केरल की बैकवाटर, हरे–भरे नारियल के पेड़, समुद्र तट और झरने इसे अत्यंत आकर्षक बनाते हैं।
  2. अलप्पी और कुमारकोम की बैकवॉटर,
  3. मुन्नार के चाय के बाग,
  4. वायनाड के जंगल,
  5. कोवलम और वर्कला के समुद्र तट
    हर जगह अपनी अनूठी सुंदरता समेटे हुए है। केरल का आयुर्वेद और मसाले दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं।

7. गोवा – समुद्र तटों की रौनक

 दोस्तों, गोवा भारत का सबसे लोकप्रिय बीच डेस्टिनेशन है। यहाँ के बागा, अंजुना, कैलेंगुट, कोलवा, पालोलेम जैसे समुद्र तट दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।
गोवा की नाइटलाइफ़, पुर्तगाली वास्तुकला, चर्च और वाटर स्पोर्ट्स यहाँ युवाओं के लिए खास बनाते हैं।  यहाँ शांत बीच और शानदार समुद्री भोजन यहाँ की खास पहचान है।

8. ऋषिकेश – योग की राजधानी

 दोस्तों, ऋषिकेश गंगा नदी के किनारे स्थित एक आध्यात्मिक और रोमांचक स्थल है। इसे “Yoga Capital of the World” कहा जाता है।
यहाँ के लक्ष्मण झूला, राम झूला, बीटल्स आश्रम और घाटों की शांति मन को प्रभावित करती है।
साथ ही यहाँ रिवर राफ्टिंग, कैंपिंग, बंजी जंपिंग जैसे एडवेंचर गतिविधियाँ भी दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं।

9. अंदमान-निकोबार द्वीपसमूह

दोस्तों, नीले पानी, साफ़ समुद्र और शांति-ये तीन चीज़ें यदि किसी को आकर्षित करती हैं, तो अंदमान-निकोबार उनके लिए स्वर्ग है।
हैवलॉक द्वीप, नील द्वीप, रॉस द्वीप और सेलुलर जेल यहाँ की मुख्य आकर्षण का केंद्र हैं।
स्कूबा डाइविंग और स्नॉर्केलिंग के लिए यह भारत का सबसे खुबसूरत स्थान माना जाता है।

10. हम्पी- कर्नाटक

दोस्तों, हम्पी यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल माना है, और विजयनगर साम्राज्य की राजधानी रहा है।
यहाँ के मंदिर, पत्थरों से बना विशाल वास्तुकला, बाजार, स्तंभ और नक्काशी भारतीय इतिहास की अद्भुत झलक दिखाते हैं।
विरुपाक्ष मंदिर, विट्ठल मंदिर और स्टोन रथ यहाँ की प्रमुख संरचनाएँ हैं।

11. मेघालय – बादलों का घर

दोस्तों, मेघालय को “Abode of Clouds” कहा जाता है।
यहाँ के जीवंत जड़ पुल, चेरापूंजी, माव्लिननॉन्ग, दौकी नदी और शिलॉन्ग अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए बेहद प्रसिद्ध हैं।
दोस्तों, यहाँ की दौकी नदी का पानी इतना साफ होता है कि नाव हवा में तैरती हुई लगती है।

12. रणथंभौर और जिम कॉर्बेट

दोस्तों, भारत का वन्यजीवन भी अपने आप में अद्भुत है देश है।
रणथंभौर, जिम कॉर्बेट, काजीरंगा, पेरियार, गिर राष्ट्रीय उद्यान- यहाँ सभी जगहें बाघ, शेर, गैंडा, हाथी और सैकड़ों दुर्लभ प्रजातियों का घर माना जाता हैं।
दोस्तों, यहाँ सफारी करना हर प्रकृति-प्रेमी का सपना होता है, आप एक जरुर विजिट करें बहुत मजा आएगा।

 

कच्छ का रण – गुजरात राज्य

दोस्तों, यहाँ सफेद नमक से बना विशाल व्हाइट डेजर्ट अद्भुत दृश्य प्रस्तुत करता है।
रण उत्सव के समय पूर्णिमा की रात कच्छ का रण चांदनी में चमकता हुआ स्वर्ग जैसा दिखता है। यहाँ गुजराती लोक-संगीत, नृत्य और हस्तकला आदि देखने को मिलती है।

निष्कर्ष (conclusion)

दोस्तों, भारत की सुंदरता इतनी विशाल है कि इसे कुछ नामों या शब्दों में बाँधना संभव नहीं हो सकता । हर राज्य, हर शहर और हर क्षेत्र अपनी एक अनूठी पहचान रखता है। दोस्तों, ऊपर बताए गए स्थल भारत की विविधता, संस्कृति, इतिहास और प्राकृतिक सुंदरता का एक छोटा सा परिचय मात्र ही हैं।
भारत की असली खूबसूरती तब महसूस होती है जब कोई इन जगहों को अपनी आँखों से देखता है और यहाँ की हवा, यहाँ की खुशबू और यहाँ के लोगों को करीबी से महसूस करता है। दोस्तों, मुझे उम्मीद है ये जानकारी आपको जरुर पसंद आई होगी, इनमे से आप कौन सी जगह पर गए हैं, और कैसा अनुभव रहा है हमें कमेन्ट करके जरुर बताएं।

Leave a Comment