दोस्तों आधार कार्ड भारत के हर नागरिक का एक पहचान पत्र की तरह होता है, लेकिन इसका कहीं-कहीं पर गलत उपयोग भी किया जा रहा है, इसके चलते भारत सरकार ने समय-समय पर बहुत सारे कदम उठाए हैं लेकिन फिर भी इसमें कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। इसी के चलते फिर से एक बार भारत सरकार द्वारा आधार कार्ड को सही करने के लिए कुछ नए नियम लागू किया पूरी जानकारी आपको आज बताने वाले पूरा ब्लॉक को पढ़ें ।
भारत सरकार ने नया नियम अपडेट किया है कि जिसका भी आधार कार्ड बना हुआ है। उसका आधार कार्ड बिल्कुल सही तरीके से होना चाहिए, कोई भी उसके अंदर गलत जानकारी नहीं होना चाहिए गलत एड्रेस नहीं होना चाहिए इसीलिए सत्यापन के लिए अभियान चलाया है। और अगर किसी ने भी अभी तक आधार कार्ड नहीं बनवाया है यह काफी प्रॉब्लम कर सकता है।
आधार सत्यापन क्यों ज़रूरी है?
दोस्तों, अब सरकारी योजनाओं और सरकारी सुविधाओं का लाभ सिर्फ उन लोगों को मिलेगा जिनके नाम आधार कार्ड से जुड़ा हुआ है और पूरी तरह से जानकारी सही है अगर हम लाभ की बात करें तो जैसे की छात्रवृत्ति पेंशन या किसान सम्मन निधि और भी सरकारी सुविधाओं को आधार कार्ड के द्वारा ही दिया जाएगा।
जिनके आधार कार्ड नहीं बना हुआ है या उनकी जानकारी पूर्णता सत्य नहीं है उनको किसी भी सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाएगा।
आधार कार्ड अपडेट की अंतिम तिथि?
भारत सरकार ने आधार को अपडेट करने के लिए 20 जनवरी तक बिल्कुल निशुल्क सुविधा दिया है अगर आप 30 जनवरी के बाद में अपडेट करवाते हैं तो आपको शुल्क देना होगा आधार अपडेट में आपको नाम जन्म तिथि पता मोबाइल नंबर और उन विवरण की जांच सुधार आसानी से कराई जाएगी अगर इनमें से किसी भी प्रकार का कोई जानकारी गलत पाई जाती है तो उनको सरकारी योजनाओं का लाभ बिल्कुल नहीं मिल पाएगा।
किन-किन पर पड़ेगा असर
यह नया नियम समाज के लगभग हर वर्ग से जुड़ा है, लेकिन कुछ समूहों पर इसका असर अधिक होगा।
1. वरिष्ठ नागरिकों को अपनी जन्म तिथि और नाम की सही प्रविष्टि सुनिश्चित करनी होगी ताकि उनकी पेंशन योजना बाधित न हो।
2. छात्र-छात्राओं को भी अपना आधार अपडेट करना है ताकि उनकी छात्रवृत्ति में कोई परेशानी ना हो।
3. किसान भाइयों का आधार कार्ड भी पूरी तरह से अपडेट होना चाहिए ताकि उनकी किसान सम्मन निधि योजना का लाभ बाधित न हो।
4. बैंक से जुड़े ग्राहकों को भी आधार कार्ड में अपना मोबाइल नंबर अपडेट करना बहुत अनिवार्य है ताकि उनका बैंकिंग कार्य बाधित न हो सके।
केंद्र सरकार का मानना है कि जो सरकारी योजनाएं हैं उनका लाभ सिर्फ उन्हीं को मिल सके जो उनके हकदार हैं पिछले कुछ वर्षों में की गई गलतियों के कारण इसका लाभ गलत लोगों के पास में जा रहा था, इसकी नई व्यवस्था लागू करने पर उन्हीं को उनका हक मिलेगा जो हकदार हैं।
अपडेट कराने के लिए नागरिकों को क्या करना होगा ?
आधार कार्ड को लेकर हर नागरिक को तुरंत अपने आधार कार्ड की जानकारी की जाँच करनी चाहिए। यह काम UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट या mAadhaar मोबाइल ऐप से किया जा सकता है। यदि कोई त्रुटि मिलती है तो निकटतम आधार सेवा केंद्र पर जाकर सुधार करा सकते हैं। ध्यान रहे कि बायोमेट्रिक और मोबाइल नंबर भी समय-समय पर अपडेट रखना ज़रूरी है।
निष्कर्ष (Conclusion)
दोस्तों, कुल मिलाकर अगर आपने अभी तक आधार कार्ड से जुड़ी गलत जानकारियां, गलत एड्रेस, मोबाइल नंबर को अपडेट नहीं किया है तो जल्दी से जल्दी उसको अपडेट कराएं, ताकि आपको सरकारी सुविधाओं का लाभ समय से मिल सके जिसके आप हकदार हैं। मोबाइल नंबर जुड़ाना तो बहुत ही कंपलसरी हो गया है क्योंकि वह आधार कार्ड से लिंक होता है जिससे सरकार को सही जानकारी समय से मिल जाती है। अगर आपको आधार कार्ड से जुड़े जानकारी को अपडेट करने में कोई समस्या आ रही है तो आप कमेंट करके बताएं।